{"_id":"687fd8f34988828bd50c9c7a","slug":"rs-57579-will-be-recovered-from-panchayat-pradhan-secretary-and-four-others-mandi-news-c-90-1-mrt1064-163412-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पंचायत प्रधान, सचिव समेत चार से होगी 57,579 रुपये की रिकवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पंचायत प्रधान, सचिव समेत चार से होगी 57,579 रुपये की रिकवरी
Wed, 23 Jul 2025 12:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
मंडी। उपमंडल बल्ह की ग्राम पंचायत बरस्वाण में मनरेगा कार्य में अनियमितताओं पर लोकपाल ने पंचायत के जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की है। लोकपाल ने पंचायत प्रधान डोलमा देवी, उनके पति गगन कुमार, तकनीकी सहायक नरेश कुमार और जीआरएस सुखराम से 57,579 रुपये की राशि सात दिनों में वसूलने के आदेश दिए हैं।
आदेश की अवहेलना पर यह राशि 18 प्रतिशत ब्याज के साथ वसूल की जाएगी। इसके साथ ही चारों पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। पंचायत निवासी दिनेश कुमार ने 15 फरवरी 2025 को लोकपाल से शिकायत की थी कि प्रधान ने अपनी सास के नाम स्वीकृत गोशाला का मस्टररोल 57,579 रुपये अपने पति के नाम जारी करवा लिया। मगर गोशाला का निर्माण नहीं हुआ।
पंचायत निवासी दिनेश कुमार की शिकायत पर 17 फरवरी को लोकपाल ने मौके पर जांच कर रिपोर्ट तैयार की। इसके बाद 14 जुलाई को प्रधान डोलमा देवी, उनके पति गगन कुमार, तकनीकी सहायक नरेश कुमार और जीआरएस सुखराम रिकवरी सहित आर्थिक दंड का आदेश जारी कर डीसी मंडी को आगामी कार्रवाई के लिए लिखा है।
विज्ञापन
उधर, प्रधान डोलमा देवी ने सभी आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए खारिज कर दिया। उनका कहना है कि गोशाला का निर्माण कार्य प्रगति पर है और नियमों के तहत हो रहा है। उन्होंने लोकपाल की कार्रवाई को अनुचित करार देते हुए कहा कि ब लोकपाल मौके पर आए तो मुझे नहीं बुलाया गया। एक सप्ताह बाद कार्यालय में बुलाया गया। निश्चित समय पर इस कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेंगे।