फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Rotary Club will provide warm clothes to the needy

Mandi News: जरूरतमंदों को गर्म कपड़े मुहैया करवाएगा रोटरी क्लब

Sat, 20 Dec 2025 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Rotary Club will provide warm clothes to the needy
रोटरी क्लब कार्यालय जोगिंद्रनगर में बैठक करते रोटेरियन पदा​धिकारी व सदस्य। स्रोत संगठन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को गर्म कपड़ों की व्यवस्था करवाने के लिए रोटरी क्लब जोगिंद्रनगर ने मुहिम शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए शहर के सार्वजनिक स्थानों और मुख्य चौराहों पर वस्त्र बैंक स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन

वरिष्ठ रोटेरियन अजय ठाकुर ने बताया कि दानी सज्जनों के सहयोग से रोटरी क्लब जरूरतमंदों को कपड़े और अन्य आवश्यक वस्तुओं को पहुंचाएगा।
रोटरी क्लब के सचिव रणजीत चौहान ने बताया कि शनिवार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि सोमवार से जोगिंद्रनगर अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों को गर्म पानी की व्यवस्था के लिए हॉट वाटर प्लांट शुरू हो जाएगा। कन्या और बाल स्कूलों सहित चौंतड़ा में चार हैंडवाॅस यूनिट स्थापित किए जाएंगे। उपाध्यक्ष सुशील पठानिया ने बताया कि नए साल के आरंभ में आंखों की बीमारियों से ग्रस्त लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में जांच व दवाओं का लाभ दिलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed