फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Ropeway will cover 21 km distance in one hour, Valley Bridge will be built in Pandoh

Mandi News: एक घंटे में 21 किमी दूरी तय करेगा रोपवे, पंडोह में बनेगा वैली ब्रिज

Wed, 04 Dec 2024 12:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 12:09 PM IST
विज्ञापन
Ropeway will cover 21 km distance in one hour, Valley Bridge will be built in Pandoh
बाखली रोपवे के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री सुखविदर सिंह सुक्खू रोपवे से उतरते हुए। स्रोत विभाग
पंडोह/थुनाग (मंडी)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि बगलामुखी रोपवे एक घंटे में 21 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। पंडोह में मंगलवार को 53 करोड़ से बने रोपवे के शुभारंभ के बाद कहा कि 800 मीटर लंबा रोपवे आधुनिक प्रौद्योगिकी का अद्भुत नमूना है। यह प्रति घंटा 600 यात्रियों को ले जा सकेगा। इस रोपवे के बनने से पंडोह से माता बगलामुखी तक की दूरी करीब 14 किलोमीटर कम हुई है। यह प्रदेश का पहला रोपवे है जो पानी के ऊपर (पंडोह बांध) से गुजरेगा।
विज्ञापन

बाखली में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडोह में प्राकृतिक आपदा में बह गए लाल पुल के स्थान पर अब नया वैली ब्रिज बनाया जाएगा। रोपवे से माता बगलामुखी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में भी वृद्धि होगी। वन विभाग की ओर से निर्मित नेचर पार्क तक पहुंचने में भी पर्यटकों और श्रद्धालुओं को सुविधा होगी। कुल्लू, मनाली, कसोल और लाहौल-स्पीति आने वाले पर्यटकों के लिए भी यह एक आकर्षण का स्थल बनेगा। इस परियोजना से न केवल पर्यटकों को एक शानदार अनुभव मिलेगा बल्कि स्थानीय लोगों की आर्थिकी भी सुदृढ़ होगी।
विज्ञापन

...
प्रमाणपत्र बांटे
सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत मकान बनाने के लिए दो बच्चों को भूमि प्रदान करने, पिछली आपदा में अपनी भूमि से वंचित हो चुके दो परिवारों को तीन-तीन बिस्वा भूमि प्रदान करने समेत सुख-शिक्षा योजना के 14 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी दिए। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, अध्यक्ष एपीएमसी मंडी संजीव गुलेरिया, अध्यक्ष एपीएमसी कुल्लू मियां राम सिंह, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन सिंह ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed