{"_id":"619d20e7d08d6e45a014f72d","slug":"rocky-s-brilliant-innings-helped-praun-beat-longani-by-24-runs-mandi-news-sml391178128","type":"story","status":"publish","title_hn":"रॉकी की शानदार पारी से प्रौण ने लौंगनी को 24 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रॉकी की शानदार पारी से प्रौण ने लौंगनी को 24 रन से हराया
विज्ञापन
धर्मपुर में चल रही क्रिकेट स्पर्धा के एक मैच के दौरान गेंदबाजी करता खिलाड़ी।
- फोटो : Mandi
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर प्रीमियर लीग में मंगलवार को तीन मुकाबले खेले गए। इसमें प्रौण, डबरोग और चोलथरा की टीमों ने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। पहला मैच प्रौण और लौंगनी के बीच खेला गया। इसमें प्रौण ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।
प्रौण ने पहले खेलते हुए 10 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाए। लौंगनी की टीम 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 86 रन ही बना पाई। प्रौण टीम ने यह मैच 24 रन से जीत लिया। इस मैच में मैन ऑफ द मैच प्रौण के रॉकी रहे जिन्होंने 42 रन और 1 विकेट लिया।
दूसरा मैच धनासी और डबरोग के बीच खेला गया। धनासी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 60 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डबरोग की टीम ने 61 रन बनाकर 7 विकेट से यह मैच अपने नाम किया। डबरोग के रिंकू ने 14 रन और 1 विकेट लिया जिन्हें मैन आफ द मैच चुना। तीसरा मैच आईटीआई साईं धर्मपुर और चोलथरा के बीच हुआ।
विज्ञापन
चोलथरा टीम ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी आईटीआई की टीम ने 9.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 60 रन बनाए। चोलथरा टीम ने 8.2 ओवरों में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। चोलथरा टीम के बब्बू ने चार विकेट लिए और मैन आफ द मैच रहे। विजेता टीमों को स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब धर्मपुर ने सम्मानित किया। संवाद