फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   road passed

जस्सल और तलेहन में लोगों को जल्द मिलेगी बस सुविधा

Wed, 02 Dec 2020 07:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
road passed
करसोग (मंडी)। करसोग के दो क्षेत्रों के लिए अब जल्द ही बस सेवा आरंभ होगी। बुधवार को रोड इंस्पेक्शन ज्वाइंट कमेटी ने अलसिंडी से जस्सल और रौडीधार से तलेहन सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने दोनों ही संपर्क मार्गों पर एचआरटीसी बस का ट्रायल भी लिया, जो पूरी तरह सफल रहा। अब जल्द ही रोड फिटनेस की रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी। अनुमति मिलते ही दोनों संपर्क मार्गों पर बस सेवा को आगे एक्सटेंड किया जाएगा। सबसे पहले अलसिंडी से बाया धुंधन जस्सल तक बस का ट्रायल लिया गया। इसके बाद रौडीधार से तलेहन के लिए के लिए बस का ट्रायल लिया गया। दोनों ही संपर्क मार्गों पर ट्रायल सफल रहा। जस्सल और तलेहन में बस पहुंचते ही लोगों ने एसडीएम सहित कमेटी के सदस्यों और एचआरटीसी स्टाफ का फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान लोगों में बस ट्रायल लिए जाने पर प्रशासन का भी आभार प्रकट किया। यही नहीं लोगों ने अब जल्द ही बस सेवा आरंभ करने की मांग की है, ताकि लोगों को अब परेशानियों का सामना न करना पड़े। बता दें कि आजादी के सात दशक बाद पहली बार तलेहन और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बस सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

एसडीएम करसोग सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि अलसिंडी से जस्सल और रौडीधार से तलेहन के लिए बस ट्रायल किया गया, जो पूरी तरह सफल रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों की सड़कें बस के लिए फिट हैं। अब रोड फिटनेस की रिपोर्ट सरकार को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed