फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Road in Kotli has become a swamp, people are falling and getting injured

Mandi News: कोटली में दलदल बनी सड़क, गिर कर चोटिल हो रहे लोग

Fri, 27 Jun 2025 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Road in Kotli has become a swamp, people are falling and getting injured
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटली के प्रवेश द्वार पर नेशनल हाईवे पर पड़े कीचड़ से गुजरते वि
कोटली (मंडी)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटली के प्रवेश द्वार के सामने उच्च मार्ग 03 पर चल रहे निर्माण कार्य से मार्ग दलदल हो गया है। इस कारण विद्यार्थियों को सड़क से गुजरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण हुई फिसलन में रोजाना कई लोग सड़क पर गिर कर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदार रूपलाल, देवी राम, श्याम लाल आदि का कहना है कि हाईवे का निर्माण कार्य कर रही कंपनी के कर्मचारी और अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे हैं। समस्या के बारे में स्थानीय प्रशासन से भी गुहार लगाई है, लेकिन इनकी कार्य शैली में कोई सुधार नहीं हुआ है। सड़क की हालत के चलते दुकानदारों को भी काम करना मुश्किल हो गया है। कीचड़-धूल होने की वजह से कोई भी ग्राहक दुकानों में नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन

स्कूल के बच्चों को भी परेशान होना पड़ रहा है। वाहनों के गुजरने से कीचड़ लोगों पर गिर रहा है। उन्होंने संबंधित कंंपनी और प्रशासन से जल्द उच्च मार्ग पर चल रहे काम को पूरा करने की अपील की है। कंपनी अधिकारी जगवीर सिंह ने कहा कि स्कूल की तरफ जाने वाले रास्ते को साफ कर दिया था, लेकिन वीरवार रात को बारिश होने से इस पर दोबारा कीचड़ भर गया है। इसे दोबारा से साफ करवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed