फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Road expansion work started near Talyahad

Mandi News: तल्याहड़ के पास सड़क विस्तारीकरण का कार्य शुरू

Wed, 18 Dec 2024 12:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Road expansion work started near Talyahad
मंडी रिवालसर सड़क के विस्तारीकरण के तहत जेल रोड में नाली की खोदाई का कार्य शुरू।
मंडी। पर्यटन की दृष्टि से अहम मंडी-रिवालसर-कलखर मार्ग पर तल्याहड़ से आगे जेल के पास सड़क विस्तारीकरण का कार्य शुरू हो गया है। दो महीने पहले यहां पर लोक निर्माण विभाग ने कब्जे हटाए थे। मंगलवार से काम शुरू हो गया है। यहां पर 11 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। पानी की निकासी के लिए दो मीटर नाली बनाई जाएगी। विभाग ने सड़क किनारे खोदाई का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

नाली की खोदाई से पेयजल पाइप और सीवरेज लाइन भी क्षतिग्रस्त हो रही है। संबंधित ठेकेदार की ओर से साथ-साथ ही उन्हें ठीक किया जा रहा है ताकि लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन

सड़क विस्तारीकरण का कार्य हिमाचल प्रदेश रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एचपीआरआईडीसी) विश्व बैंक की मदद से कर रहा है। एचपीआरआईडीसी का कहना है कि घरों की तरफ जाने वाले जो रास्ते जद में आ रहे हैं, उनका कार्य भी साथ-साथ में करवाया जाएगा। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की। तल्याहड़ से आगे किसी को भी मुआवजा नहीं दिया जाएगा। मंडी-रिवालसर-कलखर मार्ग को पूरा करने का लक्ष्य मार्च 2025 रखा है। फरवरी के आखिरी में टारिंग करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...


जेल से नीचे तीन जगह हटेंगे कब्जे
मार्ग के विस्तारीकरण को लेकर जेल के पास एक दुकान और अस्पताल की सीढि़यां हटाई जाएंगी। सड़क का निर्माण कर रहे ठेकेदार दिनेश शर्मा ने बताया कि संबंधित विभाग जितनी जल्दी कब्जे हटाएगा, सड़क विस्तारीकरण के कार्य में तेजी लाई जाएगी।



...
तल्याहड़ के आगे जेल के पास सड़क विस्तारीकरण का काम शुरू हो गया है। पानी की निकासी के लिए नाली बनाई जा रही है। जिन घरों को जाने वाले रास्ते जद में आ रहे हैं, उन्हें विभाग की ओर से बनाया जाएगा। फरवरी अंत में पूरे मार्ग पर टारिंग की जाएगी।
-टशी, अधीक्षण अभियंता, एचपीआरआईडीसी, (सीएमयू)
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed