{"_id":"62bc93413ed5f830533d1c3d","slug":"road-drains-block-due-to-first-rain-garbage-spread-mandi-news-sml413683826","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली ही बारिश से सड़क की नालियां ब्लॉक, कूड़ा-कचरा फैला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली ही बारिश से सड़क की नालियां ब्लॉक, कूड़ा-कचरा फैला
विज्ञापन
मंडी। पहली ही बरसात ने नगर निगम मंडी और लोक निर्माण विभाग की पोल खोल दी है। मूसलाधार बारिश के कारण वार्डों की सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। इन पर चलना खतरे से खाली नहीं रहा है।
शहर में कई स्थानों पर नालियां बंद होने के कारण कूड़ा-कचरा सड़कों और पुलों पर पहुंच गया। इससे शहर में दुर्गंध फैल गई। नालियां नहीं होने के कारण नेला, हरि बैहना की सड़कों पर भारी बारिश के कारण गड्ढे पड़ गए। सड़कों की हालत बेहद खराब हो गई। इन पर वाहन चालकों को कठिनाई झेलनी पड़ी। भारी बारिश के कारण मंडी शहर की स्कूल, बाजार, विक्टोरिया पुल, रामनगर, इंदिरा मार्केट और स्कूल बाजार की सड़कों पर पानी ही पानी जमा हो गया। सड़कों पर पानी के साथ कूड़ा-कचरा जमा होने से शहर की सफाई व्यवस्था की भी पोल खुल गई।
बिक्टोरिया पुल पानी और कचरे से पूरी तरह से भर गया और इस पर आवाजाही करना कठिन हो गया। नगर निगम के आयुक्त एचएस राणा ने कहा कि बरसात के कारण कुछ जगहों पर पानी के साथ मलबा जमा हुआ है। इसे जल्द ही हटाया जाएगा। जहां भी नालियां बंद होंगीं उन्हें खोला जाएगा।
विज्ञापन
ब्यास और सुकेती उफान पर
मंगलवार रात से शुरू हुई झमाझम बारिश के कारण ब्यास नदी और सुकेती खड्ड उफान पर है। बुधवार को ब्यास में बहुत अधिक पानी पिछले लंबे समय से सूखी पड़ी नदी में अचानक उफान आ गया है। शहर तक नदी के बहने की आवाज सुनाई दे रही है। बल्ह से बहने वाली सुकेती खड्ड में भी बहुत अधिक जलस्तर बढ़ गया है। पानी का बहाव तेज है। इसके अलावा स्थानीय बस अड्डे में भी बहुत अधिक पानी जमा होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।

मंडी लगातार हो रही बारिश के कारण व्यास नदी का बढ़ा जल स्तर संवाद- फोटो : Mandi

मंडी के गांधी चौक पर बारिश के बाद खड़ा पानी संवाद- फोटो : Mandi