{"_id":"6755e6680e81d2b5a2069fa1","slug":"road-completed-for-three-villages-of-dharampur-bhupendra-mandi-news-c-90-1-ssml1025-142246-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मपुर के तीन गांवों के लिए बनी बन पाई सड़क : भूपेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मपुर के तीन गांवों के लिए बनी बन पाई सड़क : भूपेंद्र
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। क्षेत्र की लौंगनी पंचायत के भौरनाला, धारडा और चाक्कीनाल के डेढ़ दर्जन परिवार सड़क सुविधा से महरूम हैं। पूर्व जिला परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह ने बताया कि ये गांव नाल्ड खड्ड की दूसरी तरफ बसे हैं। बरसात में इन गांवों का संपर्क कट जाता है। बहुत से लोगों ने मजबूरी में गांव छोड़ दिए हैं। बीमार लोगों, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों को परेशान होना पड़ता है।
पूर्व सरकार के समय में भी किसी ने इन गांवों की सुध नहीं ली। हालांकि दस साल पहले यहां के लिए झूला पुल बनाने का निर्णय लिया था, लेकिन उसे फिर अन्यत्र शिफ्ट कर दिया गया। नाल्ड से धवाली वाया खोपुआं सड़क और पुल करोड़ों रुपये की लागत से बन गए हैं। शिवद्वाला से खड्ड के रास्ते भी यहां आना जाना रहता है, लेकिन उसे भी खनन विभाग ने बंद कर दिया है।
इन परिवारों के लिए सड़क बनाने के लिए डीपीआर पहले से ही तैयार है और अब वन विभाग से भी अनापत्ति प्रमाण पत्र मिल चुका है। अब सरकार और विधायक बजट न होने का रोना रो रहे हैं। नाल्ड पुल से एक किलोमीटर सड़क भी नहीं बना पा रहे हैं। स्थानीय निवासी रूपलाल, बलबीर, लेखराज, पंजेश, कनाहकडू, ओमचंद, राजेंद्र आदि ने विधायक और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि उन्हें जल्द सड़क सुविधा से जोड़ा जाए। संवाद