{"_id":"6786ae0cfea386a832080690","slug":"rm-dharampur-should-be-suspended-rajat-mandi-news-c-90-1-mrt1064-145338-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएम धर्मपुर को किया जाए निलंबित : रजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएम धर्मपुर को किया जाए निलंबित : रजत
विज्ञापन
धर्मपुर। एचआरटीसी के धर्मपुर डिपो के चालक संजय कुमार की आत्महत्या मामले में भाजपा मुखर हो गई है। प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी रजत ठाकुर, पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष विशाल ठाकुर और रतन चंद ने मंगलवार को मामले को लेकर प्रेसवार्ता की।
कहा कि एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक ने मंडलीय प्रबंधक से जांच करवाने को कहा है, यह सब मामले को दबाने का प्रयास है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से मामले की जांच किसी सीटिंग जज से करवाने की मांग की है। आरएम को तुरंत निलंबित नहीं किया तो धर्मपुर भाजपा आंदोलन शुरू करेगी।
इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार और एचआरटीसी प्रशासन की होगी। धर्मपुर एचआरटीसी डिपो में 187 कर्मचारी हैं। इसमें 87 कर्मचारी ऐसे हैं जिनकी इंक्रीमेंट आरएम ने बंद की है। कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने तुरंत इस मामले की जांच करवाने की मांग उठाई। उधर, मामले को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि लाभ देने का मामला प्रबंधन का है। इसके बारे में कुछ नहीं कह सकते। सीटू के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने भी आरएम धर्मपुर को निलंबित करने की मांग की है। संवाद