फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Ride with Pride vehicles stalled due to lack of spare parts

Mandi News: स्पेयर पार्ट न मिलने से खड़े हो गए राइड विद प्राइड वाहन

Thu, 23 Jan 2025 04:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 04:24 PM IST
विज्ञापन
Ride with Pride vehicles stalled due to lack of spare parts
मंडी में पूर्व सरकार ने पांच वाहन करवाए थे मुहैया, अब तीन ही दे रहे सेवा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। स्पेयर पार्ट न मिलने से राइड विद प्राइड के दो वाहन खड़े हो गए हैं। शहर के लिए पूर्व सरकार ने पांच वाहन इलेक्ट्रिक दिए थे। अब तीन ही सेवाएं दे रहे हैं। एचआरटीसी ने दोनों वाहनों के स्पेयर पार्ट के लिए ऑर्डर दे दिए हैं लेकिन सामान न मिलने के कारण दोनों वाहन कार्यशाला में धूल फांक रहे हैं। वर्तमान में तीन राइड विद प्राइड वाहन ही शहर में लोगों को सेवाएं दे रहे हैं जो नाकाफी साबित हो रहे हैं। इनमें दो बस अड्डा से जोनल अस्पताल जबकि एक अन्य वार्ड में सेवा दे रहा है।
हाल ही में अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर हुए जनरल हाउस में शहरवासियों ने बड़ादेव कमरुनाग के दर्शन के लिए दो मिनी बसें टारना के लिए चलाने की मांग की है। निगम ने जनरल हाउस में दो मिनी बसें (राइड विद प्राइड) की सेवाएं देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

...
खराब हुए दोनों राइड विद प्राइड वाहनों के स्पेयर पार्ट के लिए संबंधित कंपनी को ऑर्डर दिया गया है। जैसे ही स्पेयर पार्ट मिलते हैं तो इनकी मरम्मत करवाई जाएगी। निगम शहर में लोगों को बेहतरीन परिवहन की सुविधा के लिए गंभीर है। महाशिवरात्रि महोत्सव के दौरान दो मिनी बसें बड़ादेव कमरुनाग के दर्शन के लिए चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विनोद ठाकुर, मंडलीय प्रबंधक, एचआरटीसी मंडी

....

खराब हुई बस बीच सड़क में कर दी खड़ी
मंडी से चियूणी जा रही बस लोहारा में तीखे मोड़ के पास खराब हो गई। बस को बीच सड़क पर ही खड़ा कर दिया है। तीन दिन बाद भी परिवहन विभाग खराब हुई बस में तकनीकी खामी नहीं ढूंढ पाया है। तीखे मोड़ के पास बस के खड़ा होने से दूसरे वाहन चालक भी परेशान हो रहे हैं और हादसे का खतरा बढ़ गया है। प्रत्यक्षदर्क्षियों के मुताबिक सोमवार दोपहर को मंडी से रवाना हुई बस लोहारा में तकनीकी खराबी आने के बाद खराब हो गई थी। क्षेत्रीय प्रबंधक अखिल अग्निहोत्री ने बताया कि बस की मरम्मत का कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed