फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Reward for providing information on Chitta smugglers.

Mandi News: चिट्टा तस्करों की सूचना देने वालों को 5100 रुपये का इनाम

Mon, 27 Jul 2026 12:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Reward for providing information on Chitta smugglers.
देगी डहणू पंचायत की ग्रामसभा में कई अहम प्रस्ताव पारित, ट्रांसजेंडर के लिए बधाई का राशि तय
विज्ञापन

श्मशान में कफन प्रथा बंद कर आर्थिक सहायता देने का निर्णय

संवाद न्यूज एजेंसी
रिवालसर (मंडी)। नशे के खिलाफ जनभागीदारी बढ़ाने की दिशा में डहणू ग्राम पंचायत ने अहम निर्णय लिया है। ग्रामसभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर तय किया गया कि चिट्टा तस्करों की सूचना देकर उनकी गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्ति को पंचायत की ओर से 5100 रुपये का प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाएगा।
पंचायत प्रधान देवेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित ग्रामसभा में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। यह भी निर्णय लिया गया कि खुशी के आयोजनों में ट्रांसजेंडर समुदाय को दिए जाने वाले नेग की अधिकतम राशि 1100 रुपये होगी, ताकि मनमानी वसूली पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन

ग्रामसभा ने श्मशान घाट में प्रचलित चोली (कफन का कपड़ा) चढ़ाने की परंपरा समाप्त करने का भी फैसला लिया। इसके स्थान पर मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने का प्रस्ताव पारित किया गया। पंचायत का मानना है कि कफन के रूप में हजारों रुपये मूल्य का कपड़ा जलाने के बजाय जरूरतमंद परिवार की आर्थिक सहायता करना अधिक उपयोगी और सार्थक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पंचायत क्षेत्र में रहने वाले सभी अप्रवासी लोगों और फेरीवालों का पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। इसके लिए 100 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। पंचायत की अनुमति के बिना क्षेत्र में घूमते पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें पुलिस के हवाले किया जाएगा। ग्रामसभा में लोक निर्माण विभाग की सड़कों, पेयजल योजनाओं और वीबी जी राम जी योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई। पंचायत प्रधान देवेंद्र ठाकुर ने कहा कि ग्रामवासियों ने डहणू पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने के लिए हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया है। बैठक में उपप्रधान आयुष कुमार, कैप्टन कमल किशोर, ओम प्रकाश, नेत्र सिंह, जितेंद्र, वीरेंद्र सहित अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed