फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Revision to the road closure schedule

Mandi News: सड़क बंद करने की समयसारिणी में संशोधन

Sun, 01 Nov 2026 12:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Revision to the road closure schedule
मंडी। गुटकर-मंडी हाईवे पर मंगवाई के समीप सड़क बंद करने की समयसारिणी में संशोधन किया गया है। यह संशोधित व्यवस्था नौ नवंबर तक प्रभावी रहेगी। पूर्व में जारी आदेश के अनुसार सोमवार से शनिवार तक पूर्वाह्न 11 से दोपहर 2:30 बजे तक सड़क बंद रखने की व्यवस्था को वापस ले लिया गया है। अब इस अवधि में सड़क बंद नहीं रहेगी।
विज्ञापन

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि पूर्व निर्धारित रात्रि 7 बजे से सुबह 6:30 बजे तक की सड़क बंद रखने की समयसारिणी में संशोधन करते हुए इसे अब रात्रि 10 से सुबह छह बजे तक निर्धारित किया गया है। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि रविवार को भी सड़क बंद रखने का समय रात्रि 10 से सुबह 6 बजे तक ही रहेगा। रविवार को इसके अतिरिक्त किसी अन्य समय सड़क बंद करने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि 24 अक्तूबर को जारी मूल आदेश की अन्य सभी शर्तें यथावत रहेंगी। संशोधित आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा तथा निर्धारित अवधि तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed