फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   'Revenue officers should complete the pending cases of demarcation and division soon'

Mandi News: 'निशानदेही और तकसीम के लंबित मामलों को जल्द पूरा करें राजस्व अधिकारी'

Tue, 10 Sep 2024 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 10 Sep 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
'Revenue officers should complete the pending cases of demarcation and division soon'
जोगिंद्रनगर तहसील में आयोजित पटवारी और कानूनगो की बैठक में तहसीलदार ने जारी किए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। ग्रामीण राजस्व अधिकारी (पटवारी) और कानूनगो तकसीम और निशानदेही के अलावा राजस्व संबंधी कार्यों का समयबद्ध निपटारा करना सुनिश्चित बनाएं। यह बात मंगलवार को पटवारी और कानूनगो की बैठक की अध्यक्षता करते हुए तहसीलदार डॉ. मुकुल शर्मा ने कही। उन्हाेंने कहा कि पटवारी किसी भी राजस्व संबंधी कार्य को अधिक समय तक लंबित न रखें, ताकि आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम अब लगभग समाप्ति की ओर है। ऐसे में सभी फील्ड राजस्व कर्मी निशानदेही और तकसीम जैसे लंबित मामलों का चरणबद्ध तरीके से निपटारा करना शुरू करें। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी मामला एक वर्ष से अधिक समय से लंबित पड़ा है तो ऐसे मामलों को प्राथमिकता प्रदान करते हुए निर्धारित समयावधि में निपटारा करना सुनिश्चित बनाएं। इंतकाल और जमाबंदी के मामलों का भी सही ढंग से निपटारा करने के साथ ऐसे सभी मामलों को कंप्यूटरीकृत करने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

डॉ. मुकुल शर्मा ने कहा कि राजस्व विभाग सीधा लोगों से जुड़ा हुआ है, ऐसे में दिन प्रतिदिन के सभी राजस्व संबंधित कार्यों का समयबद्ध निपटारा करना सुनिश्चित करें, ताकि आमजनों को असुविधा का सामना न करना पड़े। इस मौके पर नायब तहसीलदार जोगिंद्रनगर प्रिंस धीमान सहित तहसील जोगिंद्रनगर के कानूनगो और पटवारी ने राजस्व से संबंधी जुड़े कार्यों की जानकारी दी और पेश आ रही कुछ दिक्कतों पर भी तहसीलदार को अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed