{"_id":"6a6b53ee2295a4b21a064c29","slug":"retired-bank-official-swindled-out-lakh-on-the-pretext-of-a-pension-card-mandi-news-c-90-1-ssml1045-207139-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पेंशन कार्ड के नाम पर रिटायर्ड बैंक अधिकारी से 9.33 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पेंशन कार्ड के नाम पर रिटायर्ड बैंक अधिकारी से 9.33 लाख ठगे
विज्ञापन
फोन पर बैंक और एटीएम की जानकारी हासिल कर रातोंरात खाते से उड़ाई जमा-पूंजी
जोगिंद्रनगर पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। लडभड़ोल क्षेत्र के एक सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी से पेंशन कार्ड बनाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने 9.33 लाख रुपये की ठगी कर ली। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना जोगिंद्रनगर में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार मंमाण बनांदर के खोलू निवासी रमेश चंद यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, जालंधर से स्केल-वन अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने बताया कि 28 जुलाई को उन्हें एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को अधिकृत अधिकारी बताकर नया पेंशन कार्ड बनाने की बात कही। इस दौरान उसने बैंक खाते और एटीएम से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल कर ली।
अगले दिन खाते की जांच करने पर रमेश चंद को पता चला कि उनके खाते से 9.33 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर किए जा चुके हैं। उन्होंने तुरंत बैंक से संपर्क किया लेकिन राशि वापस नहीं मिल सकी। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि जिन खातों में राशि भेजी गई है, उनकी जानकारी जुटाई जा रही है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।