{"_id":"6a689a0250d3636bb30d6626","slug":"retaining-wall-of-nh-003-collapses-in-sannyarad-4-houses-at-risk-mandi-news-c-90-1-mnd1027-206786-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सन्यारड़ में एनएच-003 का डंगा धंसा, खतरे में 4 मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सन्यारड़ में एनएच-003 का डंगा धंसा, खतरे में 4 मकान
विज्ञापन
पानी की निकासी न होने से 150 मीटर डंगे में आईं दरारें, ठेकेदार की लापरवाही पर भड़के लोग
एसडीएम सदर से गुहार, बान के जंगल में अटकीं भारी चट्टानों को हटाया जाए
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम मंडी के सन्यारड़ वार्ड से गुजर रहे एनएच-003 (कोटली-जालंधर मार्ग) पर कैहनवाल के पास सोमवार रात हुई बारिश से भारी नुकसान हुआ। सड़क का करीब 400 मीटर लंबा डंगा पानी के दबाव में धंस गया, जिसमें लगभग 150 मीटर हिस्सा पूरी तरह ढह गया है। शेष हिस्से में भी गहरी दरारें पड़ गई हैं, जिससे आसपास के लोग दहशत में हैं।
हालांकि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन पहाड़ी से गिरे मलबे और विशाल चट्टानें नीचे बान के पेड़ों में अटकी हुई हैं। इनके खिसकने की स्थिति में चार रिहायशी मकानों पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय निवासी कांता देवी, कैप्टन राठौर और लक्ष्मण सिंह ने आरोप लगाया कि डंगे के निर्माण के दौरान उचित ड्रेनेज व्यवस्था नहीं बनाई गई। बारिश का पानी मलबे में भरने से डंगा धंस गया। उन्होंने एसडीएम सदर से तत्काल हस्तक्षेप कर स्थायी समाधान की मांग की है।
स्थानीय पार्षद वीरेंद्र सिंह आर्य ने निर्माण कार्य में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार चेताने के बावजूद ठेकेदार ने ध्यान नहीं दिया। उन्होंने प्रशासन से ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई कर जल्द सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की।