फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Reservation roster of Nagar Panchayat Karsog fixed

Mandi News: नगर पंचायत करसोग का आरक्षण रोस्टर तय

Tue, 31 Mar 2026 04:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 04:27 AM IST
विज्ञापन
Reservation roster of Nagar Panchayat Karsog fixed
नगर पंचायत करसोग का आरक्षण रोस्टर तय
विज्ञापन

पर्चियां डालकर पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई प्रक्रिया
करसोग (मंडी)। नगर पंचायत करसोग के चुनाव को लेकर वार्डों का आरक्षण रोस्टर तय कर दिया गया है। यह प्रक्रिया एसडीएम कार्यालय में वार्डों की पर्चियां डालकर पारदर्शी तरीके से संपन्न की गई। इसके लिए छह सदस्यीय समिति का गठन किया गया था। इसमें तीन गैर-सरकारी (विशेष) सदस्य जबकि तीन सरकारी सदस्य शामिल रहे। करसोग के एसडीएम गौरव महाजन की अध्यक्षता में प्रक्रिया को अमल में लाया गया।

तय रोस्टर के मुताबिक कुल सात वार्डों में से एक वार्ड महिला (अनुसूचित जाति), एक वार्ड अनुसूचित जाति (सामान्य), दो वार्ड महिला (सामान्य) और तीन वार्ड सामान्य (ओपन) वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। वार्ड नं. 1 जगातखाना महिला (एससी), वार्ड नं. 2 अपर न्यारा सामान्य (एससी), वार्ड नं. तीन न्यारा सामान्य (ओपन), वार्ड नं. 4 करसोग सदर सामान्य (ओपन), वार्ड नं. 5 पुराना बाजार महिला (सामान्य), वार्ड नं. 6 करसोग बाजार सामान्य (ओपन) डबकि वार्ड नं. 7 बरल महिला (सामान्य) के लिए आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन


रोस्टर तय होते ही नगर पंचायत करसोग में चुनावी हलचल तेज हो गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण रोस्टर अभी आना बाकी है, जिसको लेकर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं। एसडीएम गौरव महाजन ने बताया कि नगर पंचायत में आरक्षण रोस्टर के लिए कमेटी का गठन किया गया था और सातों वार्डों के लिए पर्ची ड्राॅ के माध्यम से आरक्षण तय किया गया है। उन्होंने कहा कि तैयार रोस्टर को जिला उपायुक्त को भेजा जाएगा, जहां से इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed