फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Request to the Deputy Commissioner to remove illegal encroachment

Mandi News: अवैध कब्जा हटाने के लिए उपायुक्त से आग्रह

Fri, 27 Feb 2026 05:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
Request to the Deputy Commissioner to remove illegal encroachment
मंडी। बल्ह क्षेत्र के गांव बैहल पैड़ी के दुनी चंद ने उपायुक्त मंडी, तहसीलदार बल्ह, तहसीलदार सदर से आग्रह किया है कि प्रदेश उच्च न्यायालय ने रिट याचिका 1528/2017 हेमेंद्र कुमार बनाम सरकार के तहत बैहल पैड़ी के सरकारी खसरा नंबर 178, 190 व 192 से अवैध कब्जा हटाकर वहां से सड़क बनाने के आदेश दिए हैं। इसे अमल में लाया जाए। इस जमीन पर बने अवैध निर्माण के बिजली, पानी कनेक्शन को भी काटा जाए, जैसा कि न्यायालय का आदेश है। बताया कि 1 अप्रैल 2025 को दिए गए निर्णय में न्यायालय ने साफ तौर पर सरकारी जमीन से अवैध कब्जे को हटाने के लिए कहा है। इसके लिए सरकार व प्रशासन को आदेश दिए हैं लेकिन आज दिन तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। आग्रह किया कि न्यायालय के आदेश को देखते हुए एक संयुक्त निरीक्षण किया जाए जिसमें प्रशासन व राजस्व विभाग के अधिकारी शामिल हों और फिर पुलिस की मौजूदगी में इस कब्जे को पूरी तरह से हटाकर यहां से ट्रैक्टर व एंबुलेंस रोड बनाया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed