फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   republic day celevaration

ठंड और बारिश के बीच दिखाया जज्बा

Fri, 27 Jan 2017 10:30 PM IST
मंडी
मंडी Updated Fri, 27 Jan 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
republic day celevaration
सुंदरनगर में बारिश के बीच गणतंत्र दिवस की परेड में मार्च पास्ट करते एनसीसी कैडेट्स। - फोटो : अमर उजाला

सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह सुंदरनगर के ऐतिहासिक जवाहर पार्क में वीरवार को भारी बारिश के बीच हर्षोल्लास से मनाया गया। ठंड और बारिश के बीच पुलिस, एनसीसी, एनएसएस और स्कूली बच्चे मार्च पास्ट के लिए डटे रहे। मुख्यातिथि उपमंडलाधिकारी (ना.) सुंदरनगर प्रियंका वर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पुलिस के जवानों, एनसीसी, एनएसएस, तथा स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत परेड की सलामी ली।

विज्ञापन


भव्य मार्च पास्ट के बाद सामुदायिक भवन में जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जहां यह दिन खुशियां मनाने का है, वहीं हमें यह दिवस आत्म विवेचन करने का अवसर भी प्रदान करता है, हम सब प्रतिज्ञा करें कि हम संविधान के प्रति आदर दर्शाएं और भारत को एक संपन्न लोकतांत्रिक देश बनाए रखने में अपना योगदान दें। समारोह में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समां बांध दिया। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष पूनम शर्मा, उपाध्यक्ष दीपक सेन, पार्षद अजय शर्मा और अरुणा, राज्य दलित, अल्पसंख्यक सोशल रिफार्म के अध्यक्ष एवं समाजसेवी एजी शेख सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कनैड के डडोह स्थित साई स्कूल ऑफ नर्सिंग में भी गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। प्रबंधन समिति के चेयरमैन मुनीलाल चौहान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने प्रशिक्षु नर्सों की ओर से प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी भी ली।
विज्ञापन


कनैड स्थित विश्व भारती मॉडल स्कूल में भी गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य खेम चंद ठाकुर सहित स्टॉफ सदस्यों व बच्चों ने स्कूल में बनाई गई अमर जवान ज्योति पर पुष्प अर्पित कर देश के लिए कुर्बानी देने वाले जांबाज शहीदों को याद किया। प्रधानाचार्य ने इस मौके पर क्षेत्र के पूर्व सैनिकों सूबेदार उपेंद्र सिंह चंदेल, नायब सूबेदार हंसराज, हरिराम व पूर्व सैनिक मोहन लाल, हवलदार नानक चंद, रोशन लाल, श्याम लाल, राजकुमार, सफीक मोहम्मद और खूबराम को मफलर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। बीबीएमबी कालोनी में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में बीएसएल परियोजना के मुख्य अभियंता डीके गुप्ता ने बीएसएल स्कूल के प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। महादेव स्थित मंगलम पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य अरुणा कपिला ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली। इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया गया। धनोटू स्थित कावेरी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य जीएस मित्तल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा बच्चों द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली। उन्होंने बच्चों को इस दिवस के महत्व के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्रदान की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed