{"_id":"6913394fb807145b480dfa8a","slug":"relief-to-patients-due-to-deployment-of-medicine-specialist-mandi-news-c-90-1-ssml1025-175877-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मेडिसिन विशेषज्ञ की तैनाती से मरीजों में राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मेडिसिन विशेषज्ञ की तैनाती से मरीजों में राहत
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर अस्पताल के रोगी वार्ड में मरीज की जांच करते हुए चिकित्सक। स्रोत जागरूक पाठक
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में सांस और दमे के मरीजों को घर द्वार उपचार सुविधा मिलना शुरू हो गई है। अब उनकी टांडा व नेरचौक अस्पतालों की दौड़ थम गई है।
अस्पताल में मेडिसिन विशेषज्ञ की नियुक्ति हुई है। करीब दस साल बाद जोगिंद्रनगर अस्पताल में मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. तेजेंद्र ने कार्यभार संभाल लिया है। अब मरीजों ने भी राहत की सांस ली है। मंगलवार को ओपीडी में करीब 80 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। डॉ. तेजेंद्र ने बताया कि सर्द मौसम में बुजुर्ग बीमार हो जाते हैं, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर उपचार दिया जा रहा है।
अस्पताल के कार्यवाहक एसएमओ डॉ. अंकित ने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति से अब उपमंडलीय अस्पताल में गंभीर मरीजों के उपचार की राह प्रशस्त हो गई है। सीएमओ डॉ. दीपाली शर्मा ने कहा कि जोगिंद्रनगर अस्पताल में शल्य और मेडिसिन विशेषज्ञ की नियुक्ति से हर तरह के मरीजों के स्वास्थ्य लाभ की सुविधा और मजबूत हो गई है। संवाद