{"_id":"6777d761237c8d5b930d9f15","slug":"relief-restoration-on-12-roads-of-bali-chowki-mandi-news-c-90-1-ssml1025-144393-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : बालीचौकी की 12 सड़कें बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : बालीचौकी की 12 सड़कें बहाल
विज्ञापन
बालीचौकी क्षेत्र में सड़क पर बर्फ को हटाकर सड़क बहाली में जुटी लोक निर्माण विभाग की जेसीबी मशीन
बालीचौकी (मंडी)। लोक निर्माण विभाग के बालीचौकी उपमंडल की 14 में से 12 सड़कों को यातायात के लिए बहाल कर दिया है। एक सप्ताह पूर्व हुई बर्फबारी में उपमंडल बालीचौकी की 14 सड़कें अवरुद्ध हो गई थीं। लोक निर्माण विभाग की ओर से लगाई गई मशीनरी और कर्मचारियों की मदद से एक सप्ताह में करीब 12 सड़कें बहाल कर दी गई हैं। अब शैटाधार और नारायणगढ़ की सड़कों से बर्फ हटाई जा रही है।
उपमंडल के तहत 250 किलोमीटर से भी अधिक छोटी-बड़ी सड़कें आती हैं। इनमें से 110 किलोमीटर सड़कें बर्फबारी वाले क्षेत्र में आती है। बर्फबारी के कारण गांव के लोग देश दुनिया से कट जाते हैं।
सड़क के माध्यम से ही गांव में खाने पीने की चीजों सहित अन्य दैनिक उपयोग होने वाली सामग्री की आपूर्ति होती है। उधर, एसडीएम बालीचौकी भूपेंद्र पाल ने कहा कि कुछ को छोड़कर अन्य सभी सड़कों पर यातायात बहाल कर दिया है। शैटाधार और नारायणगढ़ की सड़कों पर मशीनों के माध्यम से बर्फ को हटाया जा रहा है। कहा कि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए मशीनों को सड़कों पर तैनात किया है।