फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Relief of Rs 1 crore given to Kuklah, Khonalala and Sharti

Mandi News: कुकलाह, खोलानाला और शारटी को एक करोड़ रुपये की दी राहत

Thu, 26 Oct 2023 10:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Relief of Rs 1 crore given to Kuklah, Khonalala and Sharti
सिराज हल्के में आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करती सांसद प्रतिभा सिंह। स्त्रोत - जनसंपर्क विभाग
गोहर (मंडी)। मंडी लोकसभा की सांसद प्रतिभा सिंह ने वीरवार को सिराज विस क्षेत्र के कुकलाह, खोलानाल, और शारटी में बरसात से आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने इस मौके पर लोगों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शारटी के क्षतिग्रस्त भवन के पुनर्निर्माण, स्कूल मैदान से मलवा हटाने, टायलट बनाने और चहारदिवारी बनाने के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आगे भी इन कार्याें के लिए और धन की आवश्यकता होगी वह भी मुहैया करवाया जाएगा। सांसद ने माध्यमिक पाठशाला कुकलाह का भी दौरा किया और उसके पुनर्निर्माण के लिए भी 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस स्कूल का भी नामोनिशान मिट गया है। सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि बाढ़ प्रभावित खोलानाल में राहत कार्याें को और विभिन्न विकास कार्याें को पूरा करने के लिए समुचित धन का प्रावधान किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने 50 लाख रुपये पहली किश्त के तौर पर मुहैया करवाने का आश्वासन दिया। खोलानाल की स्कूल, स्वास्थ्य, सड़क से संबंधित मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने लोगों की मांग पर कहा कि आगामी बोर्ड परीक्षाएं खोलानाल स्कूल में ही करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कुकलाह में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि देश को आज कांग्रेस की जरूरत है। पीएम नरेंद्र मोदी ने देश में महंगाई और भ्रष्टाचार को इस कद्र बढ़ा दिया है कि लोगों का जीना दुभर हो गया है। हिमाचल में कांग्रेस बढ़िया शासन चला रही है और आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस हिमाचल की चारों सीटें फतह करेगी। इस दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव चेत राम ठाकुर, अमित पाल सिंह, मंडल के अध्यक्ष टेक चंद और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed