{"_id":"6abc0d41da7b6d397e03b16e","slug":"relief-no-hike-in-user-charges-fees-to-remain-unchanged-mandi-news-c-90-1-mnd1023-215503-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : यूजर चार्ज में कोई बढ़ोतरी नहीं, यथावत रहेंगे शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : यूजर चार्ज में कोई बढ़ोतरी नहीं, यथावत रहेंगे शुल्क
विज्ञापन
चौंतड़ा में रोगी कल्याण समिति की बैठक में 9.14 लाख का बजट पारित
संवाद न्यूज एजेंसी
चौंतड़ा (मंडी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंतड़ा में मंगलवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) जोगिंद्रनगर मुनीश चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने और मरीजों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाने को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में यूजर चार्ज में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की गई। अस्पताल में सभी शुल्क यथावत रहेंगे।
चिकित्सा अधिकारी डॉ. इंदु बाला ने समिति की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसमें वर्षभर में किए गए कार्यों, मरीजों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी गई। समिति के सदस्यों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी दिए।
बैठक में आगामी गतिविधियों और अस्पताल की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए 9.14 लाख रुपये का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस राशि से अस्पताल में आवश्यक सुविधाओं के विस्तार, मरम्मत कार्यों और मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
एसडीएम मुनीश चौधरी ने कहा कि रोगी कल्याण समिति का उद्देश्य मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाना है। इसके लिए आवश्यक कदम लगातार उठाए जाएंगे।