{"_id":"68b1935072e24e0a800e639b","slug":"relief-camps-set-up-for-drivers-and-passengers-stuck-in-traffic-jams-mandi-news-c-90-1-ssml1045-167591-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जाम में फंसे चालकों, यात्रियों के लिए लगाए राहत शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जाम में फंसे चालकों, यात्रियों के लिए लगाए राहत शिविर
विज्ञापन
पंडोह और हनोगी क्षेत्र में पांच दिन तक फंसे रहे चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोह (मंडी)। भारी बारिश और भूस्खलन से मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग कई बार बाधित रहा। पंडोह और हनोगी क्षेत्र में सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई।
कई वाहन चालकों और यात्रियों को 2 से 5 दिनों तक फंसे रहना पड़ा। इस संकट की घड़ी में प्रशासन, धार्मिक संस्थाएं और युवक मंडल लोगों के लिए मसीहा बनकर सामने आए। प्रशासन ने तुरंत राहत शिविर स्थापित किए और स्थानीय धार्मिक संस्थाएं कंधे से कंधा मिलाकर सेवा में जुट गईं। हनोगी माता मंदिर के पास सुरंगों में फंसे यात्रियों के लिए राहत शिविर स्थापित किया गया। पंडोह क्षेत्र में फंसे लोगों के लिए बाबा बालक नाथ मंदिर पंडोह को सेवा केंद्र बनाया गया।
शिविरों में भोजन सेवा सुबह 10 बजे से लेकर रात 12 बजे तक लगातार जारी रही। हर गाड़ी तक स्वयंसेवक खाना लेकर पहुंचे। बाबा बालक नाथ मंदिर कमेटी, भैरवा दल अपर पंडोह, माता बूढ़ी भैरवा युवा कमेटी 7 मील, सेवा भारती मंडी जैसी संस्थाएं सेवा में जुटी रहीं। उधर, तहसीलदार मंडी प्रिंस धीमान ने बताया कि प्रशासन ने फंसे यात्रियों के लिए निशुल्क भोजन सेवा सुनिश्चित की। इसमें धार्मिक संस्थाओं ने सहयोग दिया।
...
वाहन चालक बोले परेशानी थी, पर अकेले नहीं थे
लगभग 5 दिन तक फंसे रहे भारी वाहन चालकों ने प्रशासन और सेवा संस्थाओं का आभार जताते हुए कहा कि परेशानी थी, लेकिन अकेले नहीं थे। संस्थाओं और प्रशासन ने भोजन, पानी समेत हर चीज का ख्याल रखा। इसे वह जिंदगीभर नहीं भूल पाएंगे।
विज्ञापन
000