{"_id":"68c0759e384678a318030764","slug":"relief-came-from-the-appointment-of-seven-doctors-in-three-hospitals-of-jogindernagar-mandi-news-c-90-1-ssml1025-168943-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोगिंद्रनगर के तीन अस्पतालों में सात डॉक्टरों की नियुक्ति से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोगिंद्रनगर के तीन अस्पतालों में सात डॉक्टरों की नियुक्ति से मिली राहत
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर के तीन अस्पतालों में सात चिकित्सकों की नियुक्ति के आदेश जारी होने से स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ होने की उम्मीद जगी है। स्वास्थ्य विशेष सचिव ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लांगणा और लडभड़ोल में एक-एक चिकित्सक को तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालने के आदेश जारी किए हैं। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर को पांच चिकित्सक मिले हैं।
तीनों अस्पतालों में 20 से अधिक चिकित्सकों के पद रिक्त थे। अब तीन महिला चिकित्सकों सहित सात डॉक्टरों की नियुक्ति होने से जोगिंद्रनगर उपमंडल में खुशी की लहर दौड़ गई है। मंगलवार को नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर के कार्यवाहक एसएमओ डॉ. अंकित ने बताया कि पांच चिकित्सकों को जोगिंद्रनगर अस्पताल में कार्यभार संभालने के आदेश मिले हैं।
इनमें डॉ. रितुल कपूर, प्रियंका, डॉ. दिलप्रीत सिंह, डॉ. सेजल नायक और डॉ. नवीन कुमार शामिल हैं। इसके अलावा लडभड़ोल और लांगणा स्थित अस्पतालों में डॉ. सौरव शर्मा और अनुष्का यादव सेवाएं देंगे। उपमंडल में एक साथ सात चिकित्सकों की नियुक्ति के आदेश जारी होने के बाद अब मरीजों को स्वास्थ्य लाभ हासिल करने के लिए क्षेत्र के बाहर नहीं भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन
...
अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा जल्द : सीएमओ
सौ बिस्तरों वाले नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में सीटी स्कैन की सुविधा भी जल्द शुरू होगी। इसके लिए प्रदेश स्वास्थ्य विभाग से सैद्धांतिक मंजूरी भी मिल चुकी है। जोगिंद्रनगर क्षेत्र में रिक्त पदों पर सात चिकित्सकों को कार्यभार संभालने के निर्देश जारी कर दिए हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों में शामिल हड्डी, ईएनटी और शल्य चिकित्सक समेत मेडिसिन विशेषज्ञ चिकित्सक भी जल्द कार्यभार संभालेंगे।
-डॉ. दीपाली शर्मा, सीएमओ मंडी
000