फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Relief amount distributed more than the fixed amount, recovery notice issued to 14 disaster affected people

Mandi News: तय से ज्यादा बांट दी राहत राशि, 14 आपदा प्रभावितों को रिकवरी नोटिस

Thu, 27 Mar 2025 11:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 27 Mar 2025 11:47 AM IST
विज्ञापन
Relief amount distributed more than the fixed amount, recovery notice issued to 14 disaster affected people
पंडोह (मंडी)। मंडी सदर उपमंडल के पंडोह में 2023 की आपदा राहत राशि में गड़बड़ी सामने आई है। एसडीएम सदर आईएएस ओमकांत ठाकुर द्वारा की गई वेरीफिकेशन में यह गड़बड़ी पकड़ी गई। इसके बाद मामले वापस भेजे गए है। तहसील से होते हुए पटवारी तक मामला पहुंचा।
विज्ञापन

अब पटवारी ने पंडोह के 14 प्रभावितों को अधिक दी गई राहत राशि की रिकवरी के नोटिस जारी किए हैं। इससे आपदा प्रभावितों में हड़कंप मच गया है। इन 14 मामलों में कुल 2.28 लाख रुपये की रिकवरी होनी है। प्रभावितों को नोटिस के जरिए पांच दिनों के भीतर यह राशि तहसील कार्यालय में जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

हर प्रभावित से 10 से 15 हजार रुपये तक की वसूली होनी है। रिकवरी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि 2023 की आपदा के दौरान फौरी राहत के रूप में संपूर्ण राशि पहले ही दी जा चुकी थी। मगर गलती से कुछ प्रभावितों को अतिरिक्त धनराशि जारी हो गई। राशि का उल्लेख करते हुए इसे पांच दिन में जमा करवाने बारे कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के साथ धनराशि जमा न करवाने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए राशि वसूल करने बारे चेताया गया है। पिछले साल ब्यास नदी में आई बाढ़ ने पंडोह बाजार को बुरी तरह प्रभावित किया था। राज्य सरकार के निर्देशानुसार फौरी राहत के समय ही पूरा मुआवजा दिया गया था, लेकिन बाद में वेरीफिकेशन के दौरान अनियमितता सामने आई।

वर्ष 2023 की आपदा के दौरान प्रदेश सरकार के निर्देश थे कि फौरी राहत के समय ही पूरा मुआवजा दिया जाए। इसके ऑफलाइन केस बने। कुछ मामलों ऐसे पकड़े हैं, जिनमें उस दौरान तहसीलदार और पटवारी ने मौके राशि दे दी। अब फाइनल स्वीकृति के लिए मामले उनके पास आए तो एक ही जमाबंदी पर अलग-अलग मामले सामने आए हैं। इन केसों को वापस भेजा है। केस में कमी के अनुसार अब कार्रवाई की जा रही है। धनराशि रिकवर करने का प्रयास किया जा रहा है।

-ओमकांत ठाकुर, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed