फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Registration in e-Shram Portal

ई-श्रम पोर्टल में पंजीकरण मामले में मंडी दूसरे स्थान पर

Fri, 14 Jan 2022 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Registration in e-Shram Portal
मंडी। जिला में ई श्रम पोर्टल पर पंजीकरण डेढ़ महीने में ही आंकड़ा सवा दो लाख पहुंच गया है। श्रम विभाग को मिले 303956 पंजीकरण लक्ष्य में से विभाग ने अब तक 212500 पात्र व्यक्तियों का जिले में पंजीकरण कर लिया है। यह करीब 70 फीसदी है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से श्रमिकों का ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण किया जा रहा है। योजना के तहत कोई भी असंगठित क्षेत्र का कामगार ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करवाकर योजना का लाभ ले सकता है। पंजीकरण पूरी तरह से मुफ्त है। कार्ड जीवन में सिर्फ एक ही बार बनेगा और पूरे देश में मान्य रहेगा। इसमें कामगार को सरकार की तरफ से योजनाओं के लाभ सीधे उसके बैंक खाते में डाले जाएंगे।
विज्ञापन

...
क्या है पीएम बीमा का योजना का लाभ
इसमें पीएम बीमा योजना का भी लाभ मिलेगा। मृत्यु जैसी स्थिति में दो लाख तक की राशि मिलेगी। श्रम विभाग के अनुसार ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करवाना बहुत आसान है। इसके लिए आधार कार्ड, बैंक खाता और लिंक्ड मोबाइल नंबर के साथ किसी भी लोकमित्र केंद्र पर जाकर यह पंजीकरण किया जा सकता है। अब तक प्रदेश में जिला कांगड़ा संख्या के आधार पर पहले स्थान पर है। कांगड़ा जिले में अभी तक 251883 पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण किया जा चुका है, जबकि सबसे नीचे पायदान पर जिला किन्नौर 17430 के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
जल्द हासिल होगा लक्ष्य : प्यारे लाल
श्रम अधिकारी मंडी प्यारे लाल साहू ने कहा कि मंडी जिले में ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी और अन्य प्रशासनिक टीम के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इसमें पंचायतों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। विभाग की ओर से भी पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जल्द तय लक्ष्य को हासिल कर लिया जाएगा।
00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed