फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Arsh from Sundernagar is the winner in the 81 kg weight category, and Kritika from Kullu is the winner in the 48 kg weight category.

Mandi News: 81 किलोग्राम भार में सुंदरनगर के अर्श, 48 किलोग्राम भार में कुल्लू की कृतिका विजेता

Sat, 24 Oct 2026 01:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Arsh from Sundernagar is the winner in the 81 kg weight category, and Kritika from Kullu is the winner in the 48 kg weight category.
एसपीयू अंतरमहाविद्यालय जूडो चौंपियनशिप के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजीव गांधी स्मारक राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर में चल रही सरदार पटेल विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालय जूडो चौंपियनशिप के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर खेल प्रतिभा का परिचय दिया। लड़कों और लड़कियों की जूडो प्रतियोगिता में रोचक मुकाबले खेले गए।
लड़कियों के 48 किलोग्राम भार वर्ग में राजकीय महाविद्यालय कुल्लू की छात्रा कृतिका ने प्रथम, राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर की पायल द्वितीय, राजकीय महाविद्यालय सैंज की पूनम चौहान तथा राजकीय महाविद्यालय मंडी की नीमा देवी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

78 किलोग्राम भार वर्ग में महाविद्यालय सुंदरनगर की कविता चौहान प्रथम रहीं। मंडी की समृद्धि शर्मा ने द्वितीय तथा जोगिंद्रनगर की स्नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 78 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में सुंदरनगर की यादवेंद्री ने प्रथम, मंडी की मन्नत द्वितीय, जबकि कुल्लू की अश्मिता तथा जोगिंद्रनगर की अंकिता ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कों के 81 किलोग्राम से कम भार वर्ग में सुंदरनगर के अर्श ने प्रथम, मंडी के पारस कश्यप द्वितीय, कुल्लू के विवेक तथा विजय मेमोरियल महाविद्यालय नेरचौक के चंदर कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 किलोग्राम से कम भार वर्ग में सुंदरनगर के शौर्य वीर यादव ने प्रथम जबकि विजय मेमोरियल महाविद्यालय नेरचौक के गौरव द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed