फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Refresher course for teachers at IIT Mandi

Mandi News: आईआईटी मंडी में शिक्षकों के लिए रिफ्रेशर कोर्स

Sat, 19 Sep 2026 05:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 05:11 AM IST
विज्ञापन
Refresher course for teachers at IIT Mandi
मंडी। तकनीक की बदलती दुनिया के बीच शिक्षकों को आईओटी और रोबोटिक्स जैसी नई तकनीकों से जोड़ने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी ने पहल की है। संस्थान के मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (एमएमटीटीसी) की ओर से ‘कंट्रोल इंजीनियरिंग फॉर द फ्यूचर, आईओटी, रोबोटिक्स एंड बियॉन्ड विषय पर ऑनलाइन रिफ्रेशर कोर्स करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

28 सितंबर से 12 अक्तूबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में देशभर के पात्र शिक्षक घर बैठे ऑनलाइन प्रशिक्षण ले सकेंगे। कोर्स में नियंत्रण इंजीनियरिंग के साथ इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) और रोबोटिक्स से जुड़े आधुनिक तकनीकी पहलुओं को समझने का अवसर मिलेगा। इसका उद्देश्य शिक्षकों को बदलती तकनीकी जरूरतों के अनुरूप अपने ज्ञान और शिक्षण कौशल को अपडेट करने में मदद करना है।
विज्ञापन


आईआईटी मंडी के अनुसार, यूजीसी अधिनियम की धारा 2(एफ) के तहत मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में कार्यरत संकाय सदस्य इस कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। पंजीकरण पूरी तरह निशुल्क है और आवेदन की अंतिम तिथि 26 सितंबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed