Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Recruitment for 100 LIC posts in Mandi; interviews to begin on the 25th

Mandi News: मंडी में एलआईसी के 100 पदों पर भर्ती, 25 से होंगे साक्षात्कार

Fri, 20 Nov 2026 04:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 04:45 PM IST
विज्ञापन
Recruitment for 100 LIC posts in Mandi; interviews to begin on the 25th
10वीं पास महिलाओं और युवाओं को मिलेगा मौका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला मंडी में नौकरी की तलाश कर रही महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार के लिए अच्छा अवसर है। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) शाखा सुंदरनगर में बीमा सखी के 50 और रुरल कॅरिअर एजेंट के 50 पदों सहित कुल 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास निर्धारित की गई है।
इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए 25 से 27 नवंबर तक विभिन्न उप-रोजगार कार्यालयों में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। बीमा सखी के पदों के लिए 18 से 65 वर्ष आयु वर्ग की महिलाएं पात्र होंगी। चयनित महिलाओं को निर्धारित लक्ष्य पूरा करने पर पहले वर्ष 7,000 रुपये, दूसरे वर्ष 6,000 रुपये और तीसरे वर्ष 5,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा पॉलिसियों की बिक्री पर नियमानुसार कमीशन भी मिलेगा। वहीं, रुरल कॅरिअर एजेंट के पदों के लिए 18 से 35 वर्ष के युवा पात्र होंगे। अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है। चयनित युवाओं को लक्ष्य पूरा करने पर प्रथम वर्ष 5,000 रुपये और द्वितीय वर्ष 4,000 रुपये प्रतिमाह तक स्टाइपेंड के साथ कमीशन भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि साक्षात्कार 25 नवंबर को उप-रोजगार कार्यालय थुनाग, 26 नवंबर को गोहर और 27 नवंबर को सुंदरनगर में सुबह 10:30 बजे से होंगे। अभ्यर्थियों को अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, छायाप्रतियां, पासपोर्ट साइज फोटो और रोजगार पंजीकरण प्रमाण-पत्र साथ लाना होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय मंडी के दूरभाष नंबर 01905-235508 या संबंधित नियोक्ता के मोबाइल नंबर 9418158571 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed