Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Real progress is possible only through education: Sakshi Verma

शिक्षा से ही असली तरक्की संभव : साक्षी वर्मा

Fri, 20 Jun 2025 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Real progress is possible only through education: Sakshi Verma
सुंदरनगर में हिमाचल डेंटल कॉलेज के वार्षिकोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में नाटी पेश करते प्रशिक्षु
सुंदरनगर (मंडी)। पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने कहा कि शिक्षा से ही असली तरक्की संभव है। इसलिए शिक्षा के महत्व को कम नहीं आंकना चाहिए। हिमाचल डेंटल कॉलेज सुंदरनगर की ओर से वार्षिक दिवस उल्लास और गरिमा के साथ मनाया। पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में देश, प्रदेश की संस्कृति के साथ आज की बदलती तकनीकों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. बलजीत सिंह ने अकादमिक सत्र 2024-25 की कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें ओपीडी में एक लाख से अधिक मरीजों की स्क्रीनिंग, 6,000 से अधिक मरीजों की शिविरों में जांच की गई। 650 से अधिक मरीजों को मोबाइल डेंटल वैन के माध्यम से उपचार प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि कॉलेज के छात्रों ने कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पत्रिकाओं में वैज्ञानिक आर्टिकल भी प्रकाशित किए।
विज्ञापन

इस अवसर पर डाॅ. इंदु ठाकुर, प्रकृति शर्मा, जीवन ज्योत, विभूति शर्मा, अंकिता पटियाल और सारा पुरी को सम्मान मिला। मंच पर कॉलेज की न्यूजलेटर को रिलीज किया गया। इसमें संस्थान की शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामाजिक उपलब्धियों को उजागर किया गया। इस मौके पर प्रशिक्षुओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर उपस्थित अतिथियों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed