फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Rationalization orders of language teachers should be cancelled: Hemraj

भाषा अध्यापकों के युक्तिकरण आदेश किए जाए रद्द : हेमराज

Sun, 18 May 2025 04:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 04:18 PM IST
विज्ञापन
Rationalization orders of language teachers should be cancelled: Hemraj
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश राजकीय भाषा अध्यापक संघ के राज्य अध्यक्ष हेमराज ठाकुर ने कहा है कि भाषा अध्यापकों के युक्तिकरण का फैसला अलोकतांत्रिक है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग इस फैसले को रद्द करे। उन्होंने कहा कि टीजीटी वर्ग के शिक्षकों के युक्तिकरण आदेश रद्द किए गए, इसकी उन्हें खुशी है लेकिन भाषा अध्यापकों के साथ विभाग अन्याय कर रहा है। उन्होंने भाषा अध्यापकों के गलत युक्तिकरण आदेशों का विरोध किया था। ऐसे भाषा अध्यापकों को इस युक्तिकरण में इधर उधर किया गया है जिन्हें सेवानिवृत्त होने के लिए कुछ ही महीने बचे हैं।
विज्ञापन

कई महिला अध्यापिकाओं की मातृत्व समस्याएं हैं। इसमें कई स्कूलों में तो छात्र संख्या का भी ध्यान नहीं रखा गया। इस दोहरे रवैये से स्कूलों में भी शिक्षा व्यवस्था प्रभावित होती है और शिक्षक तथा शिक्षा विभाग भी कोर्ट कचहरी में ही उलझे रहते हैं। संघ ने सरकार और शिक्षा विभाग से भाषा अध्यापकों के युक्तिकरण आदेशों को रद्द करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed