फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Ration cards will be made for migrant workers registered on the portal

Mandi News: पोर्टल पर पंजीकृत प्रवासी श्रमिकों के बनेंगे राशन कार्ड

Thu, 20 Jun 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Ration cards will be made for migrant workers registered on the portal
मंडी। जिले में ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत प्रवासी श्रमिकों के राशन कार्ड बनेंगे और उनको प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त राशन की सुविधा मिलेगी। इसके लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग मंडी ने जिले में रह रहे प्रवासी लोगों के राशन कार्ड बनाए के लिए उनसे आवेदन करने को कहा है। विभाग के मुताबिक जो प्रवासी श्रमिक ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत हैं और अभी तक उनके राशन कार्ड नहीं बने हैं, वे लोग राशन कार्ड बनवाने के लिए शीघ्र आवेदन करें। जिला नियंत्रक विजय सिंह हमलाल ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में इन श्रमिकों के राशन कार्ड खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के निरीक्षकों जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित ग्राम पंचायत सचिवों की ओर से बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत प्रवासी श्रमिक, जिनके राशन कार्ड नहीं बने हैं वे राशन कार्ड आवेदन पत्र के साथ श्रमिक कार्ड की प्रति और पारिवारिक सदस्यों की आधार कार्ड की प्रतियां साथ लगाएं। बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे श्रमिक संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव या विकास खंड अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी प्रवासी श्रमिकों से अपील है कि अधिक जानकारी के लिए अपने संबंधित खंड विकास निरीक्षक से संपर्क कर सुविधा का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed