{"_id":"6617ebe7c0739609fd0d0a1b","slug":"ransom-case-statements-of-three-people-including-complainant-father-recorded-mandi-news-c-90-1-ssml1026-123961-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरौती मामला : शिकायतकर्ता पिता समेत तीन लोगों के बयान किए दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरौती मामला : शिकायतकर्ता पिता समेत तीन लोगों के बयान किए दर्ज
विज्ञापन
आज इस मामले में एफआईआर दर्ज होने की उम्मीद, आरोपियों तक पहुंचेगी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। पुलघराट फिरौती मामले में पुलिस की जांच जारी है। वीरवार को पुलिस ने मृतक शिक्षक ऋषिराज के पिता और शिकायतकर्ता समेत तीन लोगों के बयान दर्ज किए हैं। आज यानी शुक्रवार को इस मामले में एफआईआर दर्ज होने की उम्मीद है। इसके बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंचेगी। पुलिस की जांच अंतिम चरण में है और एफआईआर के लिए पुख्ता सबूत ढूंढे जा रहे हैं। इस मामले में शुक्रवार को बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है। फिरौती के इस गंभीर मामले में पुलिस फूंक फूंककर कदम रख रही है और में जांच में कड़ियों से कड़ियां मिलाते हुए आगे बढ़ रही है। इस मामले में एक स्थानीय व्यक्ति और दो बाहरी राज्य के लोगों की भूमिका पाई गई है। इनकी पुख्ता जानकारी के साथ पुलिस एफआईआर दर्ज करने की तैयारी में है। बता दें कि बीते दो अप्रैल रात को पुलिस ने पुलघराट में दो लोगों को चिट्टा के साथ पकड़ा था। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान दोनों पुलिस को चकमा देकर भाग गए। दोनों सुकेती खड्ड की तरफ ढांक में कूदे। यहां पुलिस ने एक आरोपी राहुल को दबोच लिया, जबकि शिक्षक ऋषिराज फरार हो गया। बाद में पांच अप्रैल को ऋषिराज का शव सुकेती खड्ड से बरामद हुआ। बाद में ऋषिराज के पिता ने उनसे 2.50 लाख रुपये फिरौती मांगने का आरोप लगाया, जिस पर पुलिस जांच जारी है। उधर, डीएसपी मुख्यालय देवराज ने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच जारी है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।