फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Ramesh topped the cross country event

क्रॉस कंट्री स्पर्धा में रमेश रहे अव्वल

Sun, 20 Mar 2022 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Ramesh topped the cross country event
सुंदरनगर में राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला के उपलक्ष्य में आयोजित क्रॉस कंट्री स्पर्धा में भाग लेने ? - फोटो : Mandi
सुंदरनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला सुंदरनगर के उपलक्ष्य में रविवार को ‘खेलेगा इंडिया तभी आगे बढ़ेगा इंडिया’ थीम पर क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने लोनिवि के विश्राम गृह से धावकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रतियोगिता में महिला वर्ग की 4.5 किलोमीटर की दौड़ में जोगिंद्रनगर की तमन्ना ने पहला, जोगिंद्रनगर की गंगा और अंजना ने दूसरा एवं तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर की आस्था, ज्योति, सिया, हटगढ़ की मानसी, दीक्षा, कनैड की शिवानी और अंजली को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। पुरुष वर्ग की 8.5 किलोमीटर दौड़ में हटगढ़ के रमेश ने प्रथम, मंडी के अनीश ने द्वितीय तथा हटगढ़ के नागेंद्र ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर के राहुल, मंडी के चमन, जोगिंद्रनगर के प्रवीण, रोहित, केतन, दीपक और धर्मपाल को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। अंडर-14 लड़कों की दौड़ में रमन कुमार ने पहला, रिशव ने दूसरा तथा करण ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-14 लड़कियों की दौड़ में अक्षिता ने पहला, नेहा ने दूसरा, खुशबू ने तीसरा स्थान हासिल किया। पुरुषों की 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में गोहर के चिंतराम ने प्रथम, सुंदरनगर के ओमप्रकाश ने दूसरा और अमर सिंह ने तीसरा पुरस्कार हासिल किया। कुंदन लाल, विवेक, दीपक, धर्मेंद्र कुमार, सैंडी, रणजीत सेन तथा संतराम ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किए।
महिलाओं की 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की दौड़ में अंजू कुमारी, सुनीता, जमना देवी तथा इंद्रा देवी को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 60 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों की दौड़ में छातर गांव के निवासी प्रख्यात धावक परमा राम चौधरी ने पहला स्थान हासिल किया है।

इस अवसर पर खेल उपसमिति के अध्यक्ष एवं डीएसपी दिनेश कुमार, क्रॉस कंट्री के संयोजक डॉ. पीएस गुलेरिया, खेल उप समिति के सह संयोजक अनिल गुलेरिया और दिव्य प्रकाश सहित सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed