{"_id":"678e377061c047a27b0c4b06","slug":"rally-taken-out-to-protect-cows-mandi-news-c-90-1-ssml1025-145761-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: गोवंश की रक्षा के लिए निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: गोवंश की रक्षा के लिए निकाली रैली
विज्ञापन
मंडी में गो रक्षा के लिए धर्म सेवक के सदस्य रैली निकालते हुए। संवाद
मंडी। गोवंश पर अत्याचार और तस्करी रोकने को लेकर सोमवार को धर्म सेवक संस्था के सदस्य सड़क पर उतरे। सदस्यों ने पड्डल मैदान मंडी से उपायुक्त कार्यालय तक जागरूकता रैली निकाली। उपायुक्त कार्यालय अधीक्षक के माध्यम से उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन को एक ज्ञापन सौंपा।
पड्डल मैदान से शुरू हुई रैली नए सुकेती पुल, चौहटा बाजार से होकर उपायुक्त कार्यालय तक पहुंची। धर्म सेवक संस्था के अध्यक्ष आयुष शर्मा ने बताया कि लोगों ने गोवंश को सड़कों पर खदेड़ दिया है। वाहनों की चपेट में आने से रोजाना गोवंश की मौत हो रही है। कुछ लोग वाहनों में भरकर तस्करी कर रहे हैं। कहा कि धर्म सेवक गोवंश को बचाने और उनकी हत्या रोकने सहित गाय को सही मायने में राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए प्रयासरत है।
आयुष ने बताया कि उनका प्रयास है कि अधिक से अधिक युवाओं और लोगों को जागरूक किया जाए। दिसंबर 2024 से बल्ह क्षेत्र में सड़कों पर छोड़े गए 100 गोवंश को दुर्घटनाओं से बचाने के लिए उनके गले में रिफ्लेक्टर बेल्ट डाली गई है। लोग इन बेल्ट को भी निकाल रहे हैं। कहा कि युवाओं और लोगों के सहयोग से नेरचौक में बड़े स्तर पर जागरूकता रैली निकाली जाएगी। इस दौरान उनके साथ आदित्य शर्मा, शिवेन राणा, लवनीश, मनीष, हिमाचल देव सेना महिला रक्षक विंग की प्रदेशाध्यक्ष तेजा देवी आदि मौजूद रहे। संवाद