फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Rally held in Gadagusaini demanding construction of college building

Mandi News: कॉलेज भवन निर्माण की मांग को लेकर गाड़ागुसैणी में निकाली रैली

Thu, 16 Oct 2025 05:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 16 Oct 2025 05:46 AM IST
विज्ञापन
Rally held in Gadagusaini demanding construction of college building
बालीचौकी (मंडी)। गाड़ागुसैणी में बुधवार को छात्रों और नौजवानों ने कॉलेज भवन के निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करने की मांग को लेकर रैली निकाली। यह रैली महाविद्यालय परिसर से आरंभ होकर मुख्य बाजार से होती हुई बस स्टैंड पर जनसभा में परिवर्तित हुई। सभा में वक्ताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो 30 अक्तूबर को सामूहिक भूख हड़ताल की जाएगी और आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

जनसभा को महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष डोला सिंह, सचिव जियालाल, उपाध्यक्ष भवानी, भारत की जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफआई) के राज्य सचिव महेंद्र सिंह राणा, एसएफआई राज्य अध्यक्ष अनिल कुमार ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि कॉलेज भवन का निर्माण कार्य पिछले 10 वर्षों से अधर में लटका हुआ है। भवन निर्माण की स्थिति ऐसी है कि बिना शटरिंग के सरिये लटक रहे हैं और इमारत खंडहर बनती जा रही है।
विज्ञापन

महेंद्र सिंह राणा ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही सरकारों ने क्षेत्र की जनता के साथ भेदभाव किया है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने निरीक्षण के दौरान जल्द काम शुरू करने का वादा किया था, परंतु छह माह बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस है। वक्ताओं ने स्थानीय जनता से अपील की कि वे भी इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लें, क्योंकि यह लड़ाई पूरे क्षेत्र के भविष्य की है। रैली व जनसभा में पूर्व प्रधान मेघ सिंह, किसान सभा संयोजक हीरालाल, चंद्रेश डोगरा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed