{"_id":"60ec79648ebc3ec2073bb38d","slug":"raised-demand-for-overtime-uniform-sweeper-in-mandi-mandi-news-sml376689485","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरटाइम, वर्दी देने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरटाइम, वर्दी देने की उठाई मांग
विज्ञापन
मंडी। सफाई मजदूर यूनियन ने आउटसोर्स पर काम कर रहे मजदूरों की मांगों को लेकर नगर निगम मेयर और नियोक्ता कंपनी को दस सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। मांगों को 15 दिनों में पूरा करने का अल्टीमेटम दिया है। यूनियन की प्रधान नीना और सचिव नरेंद्र कुमार ने बताया कि सफाई कर्मी ओवर टाइम देने, वर्दी, ग्लव्ज, जूते, मास्क और सफाई करने के लिए अन्य सुरक्षात्मक वस्त्र और उपकरण की मांग कर रहे हैं।
केंद्र और राज्य सरकार ने कोरोना काल में सफाई मजदूरों को अतिरिक्त सहायता राशि प्रदान करने की जो घोषणा की थी, उसे मजदूरों को शीघ्र प्रदान किया जाए। ईपीएफ स्लिप जारी करने, पहचानपत्र जारी करने, न्यूनतम वेतन देने, साप्ताहिक अवकाश और अन्य सभी प्रकार की छुट्टियां देने की भी मांग उठाई है।
मजदूरों को विश्राम करने, कपड़े बदलने, भोजन के टिफिन रखने और खाना खाने के लिए कमरा उपलब्ध करवाने की भी मांग उठाई। इस दौरान सीटू के जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह, महासचिव राजेश शर्मा, प्रधान कौशल्या, सचिव नरेंद्र कुमार, सह सचिव रवि कुमार, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, बिट्टू, मीनू, सोनिया देवी, सोनिया, गौरव, संजू, वोदि, मणी, नर्वदा, टेकू, रीना, मीना, वीना आदि भी मौजूद रहे। संवाद