फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Raised awareness about cervical cancer.

Mandi News: सर्वाइकल कैंसर पर किया जागरूक

Thu, 11 Jun 2026 05:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 05:37 AM IST
विज्ञापन
Raised awareness about cervical cancer.
मंडी। महिलाओं और आमजन को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक करने के लिए बुधवार को डीआरडीए सभागार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम सदर रूपिंदर कौर ने की। एसडीएम रूपिंदर कौर ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन जीवनरक्षक है, जो महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर और पुरुष-स्त्री दोनों में अन्य जननांग कैंसर से बचाव में प्रभावी है। उन्होंने विद्यालय प्रधानाचार्यों से कहा कि अभिभावक-शिक्षक बैठकों के जरिए 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं के टीकाकरण के लिए अभिभावकों को प्रेरित करें और टीकाकरण संबंधी भ्रांतियों को दूर करें। स्वास्थ्य विशेषज्ञ और वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक शर्मा ने सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर उपनिदेशक उच्च शिक्षा यशवीर धीमान, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पवनेश और खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शेखर कपूर समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed