फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Rainy holidays are over in schools, still not received Rs 600 for uniform

Mandi News: स्कूलों में हो गईं बरसात की छुट्टियां, अभी भी नहीं मिले वर्दी के 600 रुपये

Sun, 23 Jun 2024 06:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 23 Jun 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Rainy holidays are over in schools, still not received Rs 600 for uniform
मंडी। जिला मंडी के सरकारी स्कूलों में बरसात के अवकाश भी शुरू हो गए, मगर सरकार विद्यार्थियों को वर्दी के लिए अभी तक 600 रुपये की राशि जारी नहीं कर सकी है। वर्दी के लिए पैसे जारी न होने से गरीब तबके के अभिभावकों और विद्यार्थियों में रोष है। पहले चुनाव के दौरान क्यास लगाए जा रहे थे कि आचार संहिता हटने के बाद भी यह राशि बच्चों के खातों में डाली दी जाएगी, मगर ऐसा हुआ नहीं और स्कूलों में बरसात की छुट्टियां शुरू हो गईं।
विज्ञापन

अप्रैल में स्कूलों का नया शैक्षणिक सत्र शुरू हुआ था। इस बार नया ड्रेस कोड स्कूलों में जारी किया गया है। करीब 90 प्रतिशत अभिभावको ने अपने बच्चों को स्कूलों के आदेशों पर नई वर्दी सिलवा दी या रेडिमेड खरीद ली। बच्चों को नई वर्दी में स्कूल भेजा, मगर 10 प्रतिशत गरीब तबके के विद्यार्थी अभी भी पुरानी वर्दी में स्कूल आने के लिए विवश हैं।
विज्ञापन

इन बच्चों के साथ ही अभिभावक भी बेसब्री से वर्दी के लिए सरकार की ओर से दिए जाने वाले इन 600 रुपये का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में स्कूलों में करीब 10 प्रतिशत बच्चे अभी भी पुरानी वर्दी में ही आने को विवश रहे और अन्य छात्र छात्राओं को नई वर्दी में देखकर उनमें एक हीन भावना होना स्वाभाविक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि इस समय वर्दी का खर्च 1000 से लेकर 1500 रुपये आ रहा है। इसमें वर्दी, टाई, बेल्ट शामिल है। ऐसे में बहुत से गरीब तबके के लोग यह वर्दी खरीदने में समर्थ नहीं हैं। बता दें कि पिछले एक साल से यह राशि विद्यार्थियों को नहीं मिल पाई है और अब स्कूलों में अवकाश भी हो गए हैं।

उधर, इस बारे में शिक्षा उपनिदेशक उच्च सुशील कुमार ने कहा कि आदर्श आचार संहिता के चलते वर्दी के पैसे नहीं मिले थे। अब जल्द ही सरकार से यह राशि मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed