फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Rain water entered houses and shops in Jogindernagar

जोगिंद्रनगर में घरों और दुकानों में घुसा बारिश का पानी

Wed, 04 Aug 2021 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Rain water entered houses and shops in Jogindernagar
जोगिंद्रनगर में बुधवार सुबह अचानक बारिश से सड़कों पर बह रहा बारिश का पानी। संवाद - फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। बुधवार सुबह अचानक तेज बारिश के कारण कुछ देर के लिए जोगिंद्रनगर का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सड़कें पानी से भर गईं।
विज्ञापन

एक दर्जन से अधिक घरों और दुकानों में बारिश का पानी घुस जाने से अफरा-तफरी मच गई। मुख्य बाजार, रेलवे स्टेशन और पठानकोट चौक पर नालियों से भी बाहर बारिश का पानी बहने लगा। इस कारण सड़कों के साथ लगते दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ा। बारिश का पानी दुकानों में घुस जाने से दुकानदारों को दुकान का शटर उठाना चुनौती पूर्ण रहा।
अमूमन नौ बजे तक खुलने वाले बाजार बुधवार को दस बजे के बाद खुल पाए। नौहली ब्यूंह, चक्का झमेड़ सड़कों में बारिश का पानी नाले की तरह बहने लगा। जिस कारण दो पहिया और चार पहिया वाहनों के चक्के भी करीब एक घंटे तक जाम रहे। इसका खामियाजा शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को भुगतना पड़ा। काफी संख्या में विद्यार्थी सड़कों में फंसे रहे। अध्यापकों को भी स्कूल पहुंचने में परेशानी हुई।
विज्ञापन

शहर की गुगली खड्ड, बजगर खड्ड भी उफान पर रही। लडभड़ोल की बिनवा नदी का जलस्तर भी उठ चुका है। इसके अलावा रणा खड्ड में भी पानी खतरे के निशान से ऊपर बहने लगा। अचानक हुई भारी बारिश को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को नुकसान के आकलन के दिशानिर्देश जारी किए हैं। एसडीएम डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे से साढ़े नौ बजे तक बारिश हुई। इससे शहरवासियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क किनारे कुछ नालियों में पानी की सही निकासी न होने के कारण सड़कों पर पानी का जमाव हुआ। किसी बड़े नुकसान की जानकारी कार्यालय नहीं पहुंची है। नगर परिषद और लोक निर्माण विभाग को पानी की निकासी और अधिक दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed