{"_id":"57bf26fa4f1c1ba24bd4f0ee","slug":"rain-ruined-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैलचौक गोहर में घरों-दुकानों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैलचौक गोहर में घरों-दुकानों में घुसा पानी
मंडी
Updated Thu, 25 Aug 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसा पानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैलचौक(मंडी)। गोहर चैलचौक और आसपास के क्षेत्रों में वीरवार शाम हुई मूसलाधार बारिश ने जमकर तबाही मचाई। चैलचौक से गोहर तक सड़कों, नालियों, रास्तों और खेतों में पानी की इस कदर बाढ़ आई कि दहशत फैल गई। करीब एक घंटा चले मूसलाधार बारिश के तांडव ने लोगों को घरों की छतों पर चढने के लिए मजबूर कर दिया। चैलचौक बाजार पानी से लबालब हो गए तथा चैलचौक से गणई तक सड़क पर जमकर बाढ़ आई।
विज्ञापन
आसपास के खेतों में पानी भर गया। जिससे उपजाऊ जमीन बह गई। लोगों ने खेतों में बीजी मटर की फसल भी मूसलाधार बारिश बहाकर ले गई। गणई और चैलचौक में अनेक घरों में पानी घूस गया। जिससे लोग छतों पर चढ़ गए। इंद्र देवता के रौद्र रूप धारण करने से लोगों में एक घंटा सनसनी बनी रही। सड़कों पर वाहन पानी में डूब गए। दो पहिया वाहनों के लिए सड़क पर चलना जोखिम हो गया। जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
चैलचौक से लेकर गोहर तक दुकानों में भी बारिश का पानी घुसा। जिससे दुकानों में रखा सामान खराब हो गया। अचानक आई भारी बारिश से उपमंडल मुख्यालय में सनसनी फैल गई। गणई निवासी संजीव कुमार, संतोष कुमार, धर्म सिंह ठाकुर, राहुल शर्मा, विजय कुमार, विशाल ठाकुर, योगिंद्र शर्मा, चुनी लाल, विजयंत शर्मा, विनय शर्मा और लक्की ने बताया कि बारिश ने चैलचौक से गोहर तक खूब तबाही मचाई। उधर उपमंडल की जंजैहली घाटी और कमरूघाटी में भी बारिश से मटर की बिजाई प्रभावित हुई है। एसडीएम गोहर राघव शर्मा ने बताया कि जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। बहारहाल क्षेत्र में बारिश से खूब तबाही हुई।
विज्ञापन