{"_id":"57bf24a94f1c1b680cd4fbaa","slug":"rain-destroy-home-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूसलाधार बारिश से सुंदरनगर के सिहारल में गिरा मकान, मालिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूसलाधार बारिश से सुंदरनगर के सिहारल में गिरा मकान, मालिक घायल
मंडी
Updated Thu, 25 Aug 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
ढहा मकान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते नगर परिषद के बाड़ी वार्ड के सिहारल गांव में बुधवार रात एक स्लेटनुमा मकान ढह गया। इस घटना में घर का मालिक घायल हो गया है। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने मिल कर उसे घायल अवस्था में बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार सिहारल निवासी नागू राम बुधवार रात अपने घर में सो रहा था। रात करीब दो बजे भारी बारिश के बीच उसका घर अचानक ढह गया।
विज्ञापन
जिसके कारण नागू राम घर के अंदर फंस गया। जब साथ लगते घर में सो रहे लोगों ने कुछ आवाजें सुनी को बाहर आकर देखा की नागू राम का घर ढह गया है। जिसके बाद उन्होंने उसे कड़ी मशक्कत के बाद घर से बाहर निकाला। सौभाग्यवश नागू राम का पुत्र और उसकी पत्नी बच्चों सहित कहीं गए हुए थे। सूचना मिलने पर वीरवार सुबह वार्ड पार्षद बुद्धि सिंह मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने स्थानीय प्रशासन को भी इस घटना के बारे में सूचित किया। जिस पर तहसीलदार वेद प्रकाश ने नागू राम के घर का दौरा कर उसे फौरी सहायता के रूप में दस हजार की राशि और तिरपाल भेंट किया। उन्होंने हलका पटवारी को भी नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट जल्द देने को कहा है। इधर, वार्ड पार्षद बुद्धि सिंह ने बताया कि इस घटना में नागू राम का करीब पांच लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन