फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Rahul, Preeti won gold in long jump

लांगजंप में राहुल, प्रीति ने जीता गोल्ड

Sat, 04 Dec 2021 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Rahul, Preeti won gold in long jump
वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी की वार्षिक एथलेटिक्स मीट के समापन पर विजेता प्रतिभागियों के साथ म - फोटो : Mandi
मंडी। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक्स मीट का शनिवार को समापन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वाईपी शर्मा ने किया। 800 मीटर पुरुष वर्ग दौड़ प्रतिस्पर्धा में मनस्वी प्रथम, सौरभ द्वितीय और विजय कुमार तृतीय रहे। महिला वर्ग में हितेश कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता। रीता देवी ने सिल्वर और शब्बू ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में महिला वर्ग में भुवनेश्वरी ने स्वर्ण, प्रेरणा ने रजत और प्रीति ठाकुर ने कांस्य पदक जीता। 400 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में संतोष कुमार ने स्वर्ण, विभोर सेन ने रजत और संतोष कुमार ने कांस्य पदक अर्जित किया। ऊंची कूद के पुरुष वर्ग में मनोज ने स्वर्ण, अक्षय कुमार ने रजत, अभिषेक ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

लांग जंप पुरुष वर्ग में राहुल ठाकुर ने स्वर्ण, संतोष कुमार ने रजत और निखिल ने कांस्य पदक अर्जित किया। डिस्कस थ्रो में समीर ने स्वर्ण, अजय ने कांस्य पदक अर्जित किया। शॉटपुट में प्रेम ने स्वर्ण, अक्षय ने रजत और परीक्षित गौतम ने कांस्य पदक अर्जित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

1500 मीटर पुरुष वर्ग दौड़ में गगणेश कुमार ने स्वर्ण, मनीष कुमार ने रजत और ऋतिक ने कांस्य पदक जीता। 5000 मीटर पुरुष वर्ग दौड़ स्पर्धा में राजेंद्र ने स्वर्ण, मनस्वी ने रजत और दिले राम ने कांस्य पदक अर्जित किया। लांग जंप महिला वर्ग में प्रीति, शकुंतला और ऐश्वर्या क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। हाईजंप में गीतांजलि ने स्वर्ण, शकुंतला देवी ने रजत और मोनिका ठाकुर ने कांस्य पदक अर्जित किया। डिस्कस थ्रो में ममता ने स्वर्ण, तेजेंद्रा ने रजत और मनप्रीत ने कांस्य पदक अर्जित किया। शॉटपुट में भानुप्रिया ने स्वर्ण, ममता ने रजत और अंजली ने कांस्य पदक जीता।

1500 मीटर दौड़ में अनीता ने स्वर्ण, सोनिया ठाकुर ने रजत और शब्बू ने शब्बू ने कांस्य पदक जीता। 5000 मीटर दौड़ स्पर्धा में अनीता ने स्वर्ण, सोनिया ठाकुर ने रजत और दीक्षा ने कांस्य पदक अर्जित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. वाईपी शर्मा ने विजेता, उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. बिपाशा कश्यप, डॉ. शिवानी चौधरी और प्रोफेसर अर्चना शुक्ला ने मंच संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed