फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Queue for seeds in agricultural sales centers

Mandi News: कृषि विक्रय केंद्रों में बीज के लिए लगी कतार

Mon, 15 May 2023 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 15 May 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Queue for seeds in agricultural sales centers
खरीफ की फसलों के लिए कृषि विक्रय केंद्र जोगिंद्रनगर में हाईब्रिड बीज प्राप्त करने को कतारबद्ध स
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर (मंडी)। मई-जून महीने में तापमान बढ़ोतरी के बाद खरीफ की फसलों को लेकर भी किसानों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले के जोगिंद्रनगर, पधर, द्रंग, लडभड़ोल की हजारों हेक्टेयर भूमि में धान, मक्की, चरी, बाजरा की खेती हर साल किसान करते हैं। यह फसल मई-जून में बिजाई के बाद अक्तूबर-नवंबर में तैयार हो जाती है।
इन दिनों खरीफ की फसलों के लिए कृषि विभाग के विक्रय केंद्रों में हाईब्रिड बीज पहुंच चुके हैं। इन्हें किसानों को सब्सिडी में देने की विभाग ने भी कमर कस ली है। गेहूं की कटाई और थ्रेशिंग के बाद धान, मक्की, बाजरा, चरी की बिजाई होगी। द्रंग और चौंतड़ा ब्लॉक के सैकड़ों किसान इसके लिए खेतों में डट गए हैं। सोमवार को जोगिंद्रनगर कृषि विक्रय केंद्र में काफी संख्या में किसानों ने हाइब्रिड बीज की भी खरीदारी की। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गर्मी में खरीफ की फसलों की बिजाई के लिए विशेष शिविर लगाकर किसानों को खेती के लिए जागृत किया जा रहा है। सस्ती दरों पर बीज उपलब्ध करवा दिए हैं।
विज्ञापन

कृषि विभाग के विषयवाद पूर्ण चंद ठाकुर ने बताया कि द्रंग कृषि खंड के लिए 400 क्विंटल हाइब्रिड मक्की, 14 क्विंटल हाइब्रिड धान, 20 क्विंटल धान, 180 क्विंटल चरी तथा लगभग 80 क्विंटल बाजरा का बीज उपलब्ध है। यह किसानों को सब्सिडी पर उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त सब्जियों में भिंडी, घीया, करेला, टमाटर, बैंगन आदि के बीज भी कृषि विक्रय केंद्रों में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed