{"_id":"6ad518d396891a4c5d0dcff7","slug":"questions-raised-over-the-widening-of-the-mandi-kalkhar-road-people-are-unhappy-mandi-news-c-90-1-ssml1045-218244-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मंडी-कलखर सड़क के विस्तारीकरण पर उठे सवाल, लोग नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मंडी-कलखर सड़क के विस्तारीकरण पर उठे सवाल, लोग नाराज
विज्ञापन
200 करोड़ से अधिक की परियोजना में खामियों के आरोप
जाम से परेशान लोग, मुख्यमंत्री से तकनीकी जांच की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रिवालसर (मंडी)। मंडी-कलखर वाया रिवालसर सड़क के विस्तारीकरण को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। उनका आरोप है कि रिवालसर बाजार में सड़क चौड़ी होने के बजाय कुछ हिस्सों में संकरी हो गई है। फुटपाथ न बनने से राहगीरों को वाहनों के बीच चलना पड़ रहा है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा और जाम की समस्या बढ़ रही है।
करीब 28 किलोमीटर लंबे इस मार्ग का निर्माण विश्व बैंक के सहयोग से हो रहा है, जिस पर 200 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने का अनुमान है। लोगों ने निर्माण की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के पालन पर सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों नरेश कुमार, भीखम राम, हेमराज, कर्ण कुमार व अन्य ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने सड़क की चौड़ाई की पैमाइश, स्वीकृत नक्शे के अनुसार निर्माण की जांच और पैदल चलने वालों की सुरक्षा के लिए फुटपाथ बनाने की मांग उठाई है।
नगर पंचायत रिवालसर के अध्यक्ष लाभ सिंह ठाकुर ने कहा कि सड़क विस्तारीकरण के कार्य में कई खामियां हैं। सरकार को मामले से अवगत करवाया जा रहा है, ताकि समस्याओं का समाधान हो सके। वहीं, परियोजना अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि मानकों के अनुरूप ही सड़क के विस्तारीकरण का कार्य किया जा रहा है।