फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Questions raised on selection in BPL, CPI(M) sent memorandum to Chief Minister

Mandi News: बीपीएल में चयन पर उठाए सवाल, माकपा ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Thu, 01 May 2025 07:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 01 May 2025 07:00 AM IST
विज्ञापन
Questions raised on selection in BPL, CPI(M) sent memorandum to Chief Minister
बालीचौकी (मंडी)। भारत कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) बालीचौकी इकाई ने बीपीएल चयन प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाया है। इसको लेकर माकपा ने तहसीलदार बालीचौकी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

माकपा कमेटी के सचिव महेंद्र राणा ने कहा कि सरकार बीपीएल सूची से अपात्र लोगों को हटाने की बात कर रही है, लेकिन दूसरी ओर पात्र गरीब लोग आय प्रमाण पत्र न बनने के कारण सूची में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। प्रशासन सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मनरेगा मजदूरी और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं को कुल आय में जोड़कर 50 हजार रुपये से अधिक आय दर्शा रहा है, जिससे वास्तविक जरूरतमंद वंचित हो रहे हैं।
विज्ञापन

राणा ने यह भी आरोप लगाया कि आय का कोई स्पष्ट मापदंड तय नहीं किया गया है और सिर्फ पहले से बीपीएल सूची में शामिल लोगों को ही दोबारा प्रमाण पत्र दिए जा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि बीपीएल चयन के लिए पारदर्शी और व्यावहारिक मापदंड तय किए जाएं और आवेदन की अंतिम तिथि, जो 30 अप्रैल थी, को बढ़ाया जाए ताकि वंचित लोग आवेदन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed