{"_id":"67aa45e95b38faa332015643","slug":"questions-raised-on-investigation-in-drivers-death-case-mandi-news-c-90-1-mrt1064-147494-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: चालक की मौत के मामले में जांच पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: चालक की मौत के मामले में जांच पर उठाए सवाल
विज्ञापन
मंडी। जिले के धर्मपुर बस डिपो में तैनात रहे एचआरटीसी चालक संजय कुमार की आत्महत्या के मामले की जांच पर हिमाचल परिवहन मजदूर संघ ने सवाल उठाए हैं। चालक संजय कुमार ने आत्महत्या से पहले तत्कालीन धर्मपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद कुमार पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। परिजनों ने इलाज के दौरान और मौत से पहले चालक संजय का एक वीडियो भी रिकाॅर्ड किया था। मामले की जांच का जिम्मा निगम मंडी के मंडलीय प्रबंधक विनोद ठाकुर को सौंपा था। उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट पूरी कर आगे सौंप दी है।
सोमवार को सौली खड्ड में मंडलीय कर्मशाला मंडी में हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्यार सिंह ठाकुर, संयोजक डागु राम, मेहर चंद कश्यप, मनोज कुमार शर्मा और हरीश कुमार पराशर आदि ने मामले की जांच में सवाल उठाए। कहा कि क्षेत्रीय प्रबंधक को बचाने के लिए ही जिले के ही अधिकारी को जांच का जिम्मा सौंपा गया था।
उन्होंने कहा कि मामले में एफआईआर होने के बावजूद क्षेत्रीय प्रबंधक को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा। मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने बताया कि संघ ने उपायुक्त मंडी के माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसका जवाब आ गया है और सरकार से निष्पक्ष जांच की उम्मीद है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार से 60 महीनों का रात्रि भत्ता भी चालकों को देने की मांग उठाई। इस दौरान मृतक चालक की बहन सुनीता और बहनोई लेखराज ने भी जांच पर सवाल उठाए और न्याय की मांग की। संघ ने चेतावनी दी है कि अगर मामले की जांच को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो अगले माह संघ बैठक कर कड़े निर्णय लेने को मजबूर होगा।
विज्ञापन
...
चुनाव के चलते नहीं कर पाए औट थाने का घेराव
चालक आत्महत्या मामले में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न किए जाने पर परिवहन मजदूर संघ ने औट थाना के घेराव की तैयारी की थी, लेकिन मंडी में चुनाव के चलते इसे स्थगित करना पड़ा। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि जल्द इसे लेकर फिर से बैठक कर निर्णय लिया जाएगा।
...
हमारी तरफ से जांच में रिकॉर्ड के हिसाब से जो तथ्य मिले थे, उनकी रिपोर्ट तैयार कर ऊपर सौंप दी गई है। मामला उच्चाधिकारियों के ध्यान में है।
-विनोद ठाकुर, मंडलीय प्रबंधक, एचआरटीसी मंडी