फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   PWD work, machinery is rusting and rotting but could not be auctioned

Mandi News: पीडब्ल्यूडी का काम, मशीनरी जंग खा सड़ रही पर नहीं की जा सकी नीलाम

Thu, 27 Jun 2024 07:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 27 Jun 2024 07:12 AM IST
विज्ञापन
PWD work, machinery is rusting and rotting but could not be auctioned
पंडोह ​स्थित लोनिवि मैकेनिकल विंग की वर्कशाल में खुले में ही पड़ी मशीनरी व कलपुर्जे। संवाद
पंडोह (मंडी)। पंडोह में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के मैकेनिकल विंग की वर्कशॉप में लाखों रुपये की मशीनरी और अन्य सामान खुले में जंग खा कर सड़ रहा है। विभाग न तो इस सामान की नीलामी कर पाया है और न ही इसको सुरक्षित रख सका है। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण बीते साल बरसात में यहां से सामान भी बह गया था।
विज्ञापन

अब भी बरसात सिर पर है और पंडोह में हर बार तांडव दिखाने वाली ब्यास नदी में विभागीय लापरवाही से यह मशीनरी बह सकती है। इसी के साथ यहां से छोटा बेकार और खराब पड़ा सामान भी गायब हो रहा है। यह वर्कशॉप मात्र एक चौकीदार के सहारे ही चल रही है। बीती बरसात में भी इस वर्कशाप से काफी सामान ब्यास नदी में बह चुका है, लेकिन विभाग ने इससे भी सबक नहीं लिया है और खराब मशीनरी समेत अन्य सामन की बरसात से पहले नीलामी नहीं करवा सका है।
विज्ञापन

हालात यह है कि पुर्जे और मशीनरी खुले में पड़ी है। मात्र एक चौकीदार से सहारे वर्कशॉप की सुरक्षा है। वर्तमान में वर्कशाप में एक पुराना दुर्घटनाग्रस्त ट्रक, दो पुरानी जेसीबी मशीन और दो रोड रोलर खड़े हैं और बरसात और जंग खाकर सड़ रहे हैं। स्थानीय निवासी रोहित कुमार ने बताया कि खराब मशीनें पिछले दो सालों से बाहर ही खड़ी हैं। पिछले साल बरसात में यहां से काफी सामान बह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विभागीय मैकेनिकल विंग के एसडीओ महेंद्र सिंह पूरे मामले से पला झाड़कर बचते रहे और जेई से ही इस मसले पर बात करने के लिए कहा। विभागीय कनिष्ठ अभियंता राजेश ने बताया कि इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को बता दिया गया है। जैसे ही इनकी नीलामी होगी, इन्हें यहां से उठा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed