{"_id":"681e06f5b7b83794bf087648","slug":"pwd-grade-one-superintendent-jitendra-honored-mandi-news-c-90-1-mnd1001-155563-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पीडब्ल्यूडी के ग्रेड वन अधीक्षक जितेंद्र सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पीडब्ल्यूडी के ग्रेड वन अधीक्षक जितेंद्र सम्मानित
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। लोक निर्माण विभाग में करीब 39 साल सेवाएं देने वाले ग्रेड वन अधीक्षक जितेंद्र शर्मा को सम्मानित किया गया। जोगिंद्रनगर में आयोजित एक सम्मान समारोह में शहर के प्रबुद्ध नागरिकों, पंचायत प्रतिनिधियों ने उपहार भेंटकर सम्मान दिया।
पिपली पंचायत के प्रधान एवं समाजसेवी इंद्र सिंह के तत्वावधान से आयोजित सम्मान समारोह में लोक निर्माण विभाग के ग्रेड टू अधीक्षक धर्म सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता विनोद धरवाल समेत उपमंडल के विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे। जितेंद्र शर्मा ने कहा कि लोक निर्माण विभाग वृत्त जोगिंद्रनगर और डिविजन में करीब बीस साल तक उन्होंने सेवाएं दीं।
लोक निर्माण विभाग वृत्त जोगिंद्रनगर के अधीक्षण अभियंता राजीव शर्मा, अधिशासी अभियंता जेपी नायक ने कहा कि विभाग के ऐसे कर्मठ अधिकारियों की सेवाओं को हमेशा प्रेरणा स्रोत मानकर मौजूदा परिवेश में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। संवाद